कर्ज के चलते 5 ने जान दी…पढ़िए सुसाइड नोट:5 साल से दुगना-तिगुना ब्याज जमा किया, कर्ज खत्म ही नहीं हो रहा था

99BIHAR NEWS

 नवादा में कर्ज के चलते एक ही परिवार के 5 लोगों ने दी जान। आत्महत्या करने वाले परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने आत्महत्या करने से एक दिन पहले 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था। मौत के बाद यह सुसाइड नोट गुरुवार सुबह दैनिक भास्कर को मिला। इसमें परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने अपनी समस्या बताते हुए सूदखोरों की प्रताड़ना का जिक्र किया है !

दो पेज के नोट में कर्ज देने वाले 6 लोगों के नाम का जिक्र करते हुए उन्हें देश और समाज का दीमक बताया गया है. कहा जाता है कि ऐसे लोग दीमक की तरह चाट कर पूरे देश को बर्बाद कर रहे हैं.

न्यू एरिया मोहल्ले के केदार लाल गुप्ता ने बुधवार देर रात पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जहर खा लेने के बाद सभी जमीन पर तड़पते रहे। बेटे ने बताया कि कर्ज के कारण हमने जहर खा लिया है। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

कर्ज के चलते 5 ने जान दी...पढ़िए सुसाइड नोट:5 साल से दुगना-तिगुना ब्याज जमा किया, कर्ज खत्म ही नहीं हो रहा था

घटना से एक दिन पहले लिखा सुसाइड नोट, साहूकारों के नाम का खुलासा

परिवार के मुखिया केदार ने यह सुसाइड नोट घटना से एक दिन पहले 8 नवंबर को लिखा है। केदार ने नोट में लिखा है कि उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। जिसमें छह महाजन लगातार परेशान कर रहे हैं। उसने शहर के न्यू एरिया मोहल्ले के मनीष सिंह, विकास सिंह, विजय सिंह, टुनटुन सिंह खटाल, डॉ. पंकज सिन्हा और गढ़ पर मोहल्ला के रणजीत सिंह से कर्ज लिया था.

कर्ज का दोगुना तिगुना ब्याज जमा किया था

सुसाइड नोट में लिखा है कि पांच-छह साल से महाजन उसे कर्ज के लिए परेशान कर रहा था। उसने कर्ज का दोगुना ब्याज जमा किया था। फिर भी कर्ज नहीं चुकाया।

कर्ज चुकाने के लिए मोहलत मांग रहे थे

सुसाइड नोट में लिखा है कि वे साहूकारों से कर्ज चुकाने के लिए समय मांग रहे थे। वे साल-छह महीने का समय मांग रहे थे, लेकिन कर्जदार कुछ भी सुनने या समझने को तैयार नहीं थे। वह पिछले पांच-छह साल से लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था।

ब्याज नहीं देने पर गाली गलौज करते थे। जिसके चलते वह यह गलत कदम उठाने को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि कर्ज देने वाले समाज के कीड़े हैं, जो समाज को बर्बाद कर रहे हैं। उधार देने वाले छह लोगों ने कई लोगों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। ऐसे दीमकों पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

मृतकों में घर के मुखिया 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 47 वर्षीय पत्नी अनीता कुमारी, पुत्र 16 वर्षीय राजकुमार, पुत्री शबनम कुमारी 20, पुत्री गुड़िया कुमारी 17 वर्ष शामिल हैं.

कर्ज में डूबे परिवार के 5 सदस्यों ने दी नवादा में पति-पत्नी और 4 बच्चों ने खाया जहर, बेटी की हालत नाजुक

नवादा में कर्ज के चलते बुधवार को एक ही परिवार के 5 लोगों ने अपनी जान दे दी। न्यू एरिया मोहल्ले के केदार लाल गुप्ता ने बुधवार देर रात पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जहर खा लेने के बाद सभी जमीन पर तड़पते रहे। बेटे ने बताया कि कर्ज के कारण हमने जहर खा लिया है। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है

Share this Article
Leave a comment