शिक्षिका को अपनी ही छात्रा से हुआ प्यार, कर ली शादी अनोखी प्रेम कहानी आपके होश उड़ा देगी: भरतपुर जिले के डीग के सरकारी माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में मीरा कुंतल (अब आरव) लड़का बन गई है। मोहल्ले से लेकर परिजन तक उसे अब मीरा नहीं आरव कुंतल के नाम से पुकारा जाता है। मीरा का जन्म एक लड़की के रूप में हुआ था लेकिन उनके हाव-भाव लड़कों जैसे ही थे। उनका पहनावा भी लड़कों जैसा ही था। मीरा ने भी अपनी पहचान बदलने का फैसला किया और अपना लिंग बदलने के लिए दिल्ली के एक अस्पताल से संपर्क किया।
जेंडर चेंज सर्जरी 25 दिसंबर 2019 से शुरू हुई और 2021 तक चली। जब सर्जरी पूरी हुई तो मीरा आरव बन गई। इन तीन सालों में मीरा की छात्रा कल्पना ने उनका काफी साथ दिया। उसका पूरा ख्याल रखा। इस दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जेंडर बदलने के बाद प्यार और भी बढ़ गया। दोनों ने अपने रिश्ते को नाम रखने का फैसला किया। हाल ही में 4 नवंबर को कल्पना और आरव ने शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने जन्म तक एक दूसरे का साथ देने का वादा किया।
आरव के पिता वीर सिंह बताते हैं कि मीरा उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी थीं। बचपन से ही इनका स्वभाव अन्य बहनों से अलग था। मीरा राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने हॉकी और क्रिकेट दोनों में हाथ आजमाया है। नगला मोती स्कूल में फिजिकल टीचर हैं। मीरा यानी आरव ने अपनी नई पहचान हासिल कर ली है। आरव को अब उसकी बहनों ने भाई जैसा प्यार दिया और उसे राखी बांधी। भतीजा चाचा कहकर अपना प्यार बिखेरता है।
आरव को अपना जीवन साथी चुनने वाली कल्पना भी कबड्डी की होनहार खिलाड़ी हैं। डीग के नगला मोती गांव की रहने वाली कल्पना ने 10वीं की पढ़ाई के दौरान कबड्डी कोच मीरा कुंतल (अब आरव) के निर्देशन में पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में अपना हुनर दिखाया था. कल्पना ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं में भी कल्पना राज्य स्तर पर खेली थी। बाद में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाया। कल्पना को अब जनवरी 2023 में इंटरनेशनल प्रो-कबड्डी में भाग लेने के लिए दुबई जाना है।
सरकारी माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षिका मीरा (अब आरव) अपने स्कूल के छात्रों को कबड्डी और वॉलीबॉल में कोचिंग दे रही है। वह खुद एक बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं। मीरा तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर और 4 बार हॉकी में क्रिकेट में भाग ले चुकी हैं। दोनों के लाजवाब प्यार की लाजवाब कहानी की चर्चा लोगों की जुबान पर है. आरव और कल्पना की शादी का जिक्र पूरे भरतपुर जिले में है। लोग आरव और कल्पना को नई जिंदगी की बधाई दे रहे हैं। आरव वर्तमान में अपने परिवार के साथ डीग शहर में रहता है। जेंडर चेंज कराने के बाद आरव ने मीरा से आरव तक की प्रक्रिया अपने विभाग की सभी फाइलों में भी करा दी थी।