BIHAR NEWS

Constable’s के 6 साल के बेटे का kidnapping कर Murder, मांगी थी 50 लाख रुपये

|
Published On: June 9, 2024
hatya

50 लाख की फिरौती न मिलने पर बदमाशों ने कांस्टेबल के 6 वर्षीय बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। मासूम का शव घर के पास खेत में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मेरठ के इंचौली के धनपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव निवासी गोपाल यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सहारनपुर में तैनात हैं। उनका 6 वर्षीय बेटा रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था और अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इसी बीच परिजनों को एक पत्र भेजकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और बच्चों के साथ मिलकर 6 वर्षीय पुनीत का अपहरण किया और पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव को घर के पास ही खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसियों से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

murder-CRIME

Leave a Comment