BIHAR NEWS

अनियंत्रित हाइवा ने 3 साल के बच्चे को कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में लगाई आग

|
Published On: February 14, 2024
accidentee

मुजफ्फरपुर: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है. तेज गति से वाहन चलाने के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां हाईवा की चपेट में आने से एक 3 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे.

जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया लेकिन इस घटना से लोग काफी गुस्से में थे. इसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई. गुस्साई भीड़ ने पुलिस वैन में आग लगा दी. जिसके बाद पुलिस वैन बीच सड़क पर जलने लगी.

पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. घटना मुजफ्फरपुर-सरैया इलाके के अजीजपुर मोड़ के पास की है, जहां लकड़ी बीन रहे एक 3 साल के बच्चे को हाईवा ने कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today

Leave a Comment