BIHAR NEWS

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल

|
Published On: January 4, 2024

HAJIPUR: बिहार में एक तरफ बेखौफ अपराधी लोगों की हत्या कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद को लेकर खून-खराबा भी जारी है. ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गये हैं. घटना सहदेई ओपी क्षेत्र के सेखोपुर गांव की है.

दरअसल, सेखोपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सहदेई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घायलों में सेखोपुर गांव निवासी विजय पंडित, अनिल पंडित, समानी कुमारी पवित्रा देवी तथा दूसरे पक्ष से रघुवीर पंडित, सूरज पंडित, सकलदीप पंडित, महादेव पंडित शामिल हैं। मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सहदेई पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इधर, हाजीपुर टाउन थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, trending khabar, viral bihar

Leave a Comment