Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बिहार में अपराधियों का तांडव! बदमाशों ने दो लोगों को चाकुओं से गोदा, एक की मौत

बिहार में अपराधियों का तांडव! बदमाशों ने दो लोगों को चाकुओं से गोदा, एक की मौत

बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें सामने न आती हों. इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आ रहा है. जहां बुधवार की रात समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों को चाकुओं से गोद डाला. इनमें से एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

यह घटना रात करीब 10 बजे पिपरा-सपहा बिरौल मुख्य मार्ग पर पिपरा चौक के पास घटी. घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन लोगों के बीच चर्चा है कि जिस स्थान पर घटना घटी, वहां अवैध रूप से जुआ व शराब का अड्डा चलता है. उनके बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के कारण यह घटना घटी होगी. वहीं, कुछ लोग लूटपाट के दौरान चाकू मारने की भी आशंका जता रहे हैं.

मृतक की पहचान पिपरा गांव के रामकिशुन मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र अमरजीत मुखिया के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान उसी गांव के सुलो मुखिया के पुत्र सज्जन मुखिया के रूप में की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत और सज्जन पिपरा पुल के पास लिट्टी और चाउमीन की दुकान चलाते हैं. शाम को दुकान बंद करने के बाद दोनों प्रतिदिन शौच के लिए सपहा जाते थे.

बुधवार की रात भी दोनों वहां गये थे. देर रात आसपास के लोगों ने सज्जन के कराहने की आवाज सुनी। इसके बाद जब लोग वहां पहुंचे तो दोनों को घायल अवस्था में देखा और इलाज के लिए सिंघिया अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिंघिया थाने की पुलिस पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top