बिहार के गोपालगंज में एक पिता और भाई ने युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गंडक नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है।
गोपालगंज पुलिस ने पिछले दिनों गंडक नदी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हरिश्चंद्र यादव और विक्की यादव दोनों पश्चिमी चंपारण के बगहा के रहने वाले हैं।
दरअसल, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि युवती की हत्या उसके ही पिता और भाई ने प्रेम प्रसंग के चलते की है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दो दिन पहले यादोपुर के मंगलपुर महासेतु के पास गंडक नदी से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था। युवती की हत्या कहीं और की गई थी और शव को यहां गंडक नदी में फेंक दिया गया था।
संबंधित खबरें
- Лучшие Букмекерские Конторы В европейских 2025: Рейтинг Топ-14 Лучших Легальных Онлайн-букмекеров Для Ставок в Спорт В Интернете С Отзывами, превосходной Репутацией
- Mostbet Türkiye: Resmi Site, Kayıt, Bonus 5 673 Giriş Yapmak
- Pin Upward Azerbayjan Top On-line Casino With Fascinating Games!
- Azərbaycanda Rəsmi Sayt
- Gdzie Warto Grać?
सूचना पर यादोपुर पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। फिर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात युवती की हत्या उसके ही पिता और भाई ने की है। युवती पश्चिमी चंपारण के बगहा की रहने वाली थी। उसका एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जिससे युवती के परिजन नाराज थे और परिजन उससे नाराज थे। युवती के प्रेम प्रसंग के कारण ही उसके पिता हरिश्चंद्र यादव ने उसे बगहा से उसके मामा के घर बेतिया भेज दिया था। मामा के घर पहुंचने के बाद भी युवती लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में थी। इससे नाराज पिता हरिश्चंद्र यादव ने उसे मामा के घर से अकेले में बुलाया और अपने बेटे विक्की यादव के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोपालगंज गंडक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
प्रशांत किशोर को मिली जमानत, किस महिला अधिकारी की अदालत में हुए पेश