BIHAR NEWS

बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह NIA ने 3 जगहों पर की छापेमारी, हथियार तस्करों के ठिकानों की तलाशी ली

|
Published On: December 18, 2024

वैशाली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार की सुबह करीब 4 बजे वैशाली जिले में हाई प्रोफाइल छापेमारी की.

NIA की टीम ने जिले के कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई कर हथियार और जमीन से जुड़े एक मामले की जांच शुरू कर दी है. वैशाली जिले में तीन जगहों पर NIA की ओर से छापेमारी की जा रही है. हाजीपुर में दो जगहों पर NIA की टीम सक्रिय है, जबकि महुआ थाना क्षेत्र में भी NIA की टीम ने छापेमारी की है. NIA की टीम कई गाड़ियों के साथ पहुंची है.

हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित एक अधिवक्ता के आवास पर छापेमारी की जा रही है, साथ ही बाघमली के कृष्णा पुरी मोहल्ले में भी कार्रवाई की गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी एके-47 और जमीन से जुड़े मामलों से जुड़ी है.

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह करीब 4 बजे NIA की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद वैशाली के एसपी के निर्देश पर तीन पुलिस टीमें गठित की गईं. एनआईए की टीम ने हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित एक अधिवक्ता के घर पर छापेमारी की। अधिवक्ता के परिजनों के मुताबिक एनआईए की टीम करीब 4 घंटे तक घर में रही। अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा के भाई की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी और बताया जा रहा है कि यह जमीन विवाद का मामला हो सकता है। इसके अलावा एनआईए ने हाजीपुर के बागमली इलाके के कृष्णा पुरी मोहल्ले में भी छापेमारी की। यहां एक व्यक्ति के घर से एके-47 राइफल मिलने से जुड़े मामले की जांच की जा रही है।

तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना- अंबेडकर हमारे फैशन, जुनून और प्रेरणा हैं 

अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

99bihar, bihar news, crime news, trending news, viral bihar

Leave a Comment