Trending

दरभंगा से दिल्ली के बीच चलेगी देश की पहली अमृत भारत ट्रेन, 3 बंदे भारत राजधानी एक्सप्रेस की सौगात

|
Published On: December 26, 2023

नए साल पर दिल्ली को मिलेंगी तीन वंदे भारत: नए साल से पहले और बाद में बिहार के लोगों को भारतीय रेलवे की ओर से कई सौगातें मिलने की संभावना है. बताया जा रहा है कि 16 जनवरी से अगरतला दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया भागलपुर शुरू की जायेगी. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का भी उद्घाटन करने वाले हैं.

भारतीय रेलवे नए साल पर दिल्लीवासियों को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा देने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं, उनमें दिल्ली आने वाली तीन वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं.

अब वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से आनंद विहार, वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली और अमृतसर से नई दिल्ली भी चलेगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक भारतीय रेलवे देश के अलग-अलग हिस्सों को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ रहा है. वंदे भारत उन रूटों पर चलाई जा रही है जहां यह सुबह से रात तक दोनों दिशाओं में चक्कर लगाती है। वर्तमान में दिल्ली से सात वंदे भारत एक्सप्रेस चलती हैं, जो सप्ताह में छह दिन चलती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आगामी जनवरी में अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है.

इन रूटों पर अभी चल रही हैं ट्रेनें

● नई दिल्ली से बनारस तक दो वंदे भारत।

● नई दिल्ली से कटरा तक एक वंदे भारत

● एक वंदे भारत नई दिल्ली से ऊना

● आनंद विहार से देहरादून

● एक वन्दे भारत हज़रत निज़ामुद्दीन से रानी कमलापति तक

● दिल्ली कैंट और अजमेर के बीच वंदे भारत चलती है।

india railways, indian railways update in hindi, indian railways update news today, new delhi, vande bharat

Leave a Comment