BIHAR NEWS

मंगला पांडेय का तंज, कहा- 15 साल तक जनता ने लालू परिवार को बर्दाश्त किया

|
Published On: December 16, 2024

पटना: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी राजनीतिक रूप से बेरोजगार हैं. नेता प्रतिपक्ष राजनीतिक रोजगार के रूप में काम की तलाश में निकले हैं. लालू परिवार का शासनकाल जनता ने देखा है. उनकी बातों में कितनी दम है, बिहार की जनता ने 15 साल तक इसे झेला है.

लालू परिवार को 15 साल जनता की सेवा करने का मौका मिला. इस दौरान सिर्फ परिवार की सेवा की गई है. लालू यादव ने माताओं-बहनों के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, इसके लिए उन्हें माफ नहीं किया जा सकता. आप माताओं-बहनों का अपमान नहीं कर सकते और उन्हें पैसे का लालच देकर वोट नहीं ले सकते. बेरोजगार राजनीतिक व्यक्ति अपने रोजगार की तलाश में निकला है.

वहीं, बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में हुए बवाल पर मंगल पांडेय ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया है. प्रशासन सभी बिंदुओं पर जांच कर रहा है. कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है. जांच के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

‘रोजाना एक घंटा पैदल चलने से मधुमेह पर काबू पाया जा सकता है’, ‘मधुमेह’ पुस्तक के लोकार्पण पर बोले मंत्री मंगल पांडेय

bihar news, bihar news politics, khabar hindi, trending news

Leave a Comment