पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 73वां जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी याद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने दिवंगत नेता के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। इस कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सुशील मोदी से गहरा लगाव है। सीएम का उनसे करीबी रिश्ता था। छात्र राजनीति से लेकर मृत्यु तक दोनों दोस्त रहे हैं। वे लंबे समय तक नीतीश कुमार के डिप्टी सीएम भी रहे। पिछले साल 13 मई को कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था।
आज उनकी जयंती के मौके पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जहां बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्यक्रम सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
- Лучшие Букмекерские Конторы В европейских 2025: Рейтинг Топ-14 Лучших Легальных Онлайн-букмекеров Для Ставок в Спорт В Интернете С Отзывами, превосходной Репутацией
- Mostbet Türkiye: Resmi Site, Kayıt, Bonus 5 673 Giriş Yapmak
- 1xbet Casino Enjoy Casino Games For Real Money
- Pin Upward Azerbayjan Top On-line Casino With Fascinating Games!
- Azərbaycanda Rəsmi Sayt
नीतीश कैबिनेट में डेढ़ दशक तक सुशील मोदी मंत्री रहे। वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने बेहतरीन काम किया। वित्त के अलावा सुशील मोदी वन एवं पर्यावरण विभाग के भी मंत्री थे। इसके अलावा वे जीएसटी काउंसिल के अध्यक्ष भी थे। राजनीतिक रूप से उन्होंने न केवल बिहार में भाजपा को मजबूत किया, बल्कि गठबंधन बनाने और सरकार चलाने में भी नीतीश कुमार का पूरा साथ दिया।