पटना: जन सुराज पार्टी के सरगना प्रशांत किशोर को पटना के एसडीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई है. सोमवार की सुबह पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई. प्रशांत किशोर को गांधी मैदान कांड संख्या 5/25 में पेश किया गया. पीके एसडीजेएम पटना की अदालत में पेश हुए और फिर आरती उपाध्याय ने जमानत दे दी.
आपको बता दें कि रविवार रात से ही पुलिस ने गांधी मैदान को खाली कराना शुरू कर दिया था और सोमवार को पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया और फिर उन्हें एम्स ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें नौबतपुर ले जाया गया. इस दौरान उनके समर्थक साथ-साथ चलते रहे. सोमवार की सुबह से ही पटना में हंगामा जारी है
पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने प्रशांत किशोर के धरना स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार यहां धरना देने से मना किया गया था. इस बारे में प्रशांत किशोर को कई बार जानकारी दी गई थी. नहीं मानने पर प्रशांत किशोर को फिर से गांधी मैदान में गिरफ्तार कर लिया गया. प्रशांत किशोर को आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
- Лучшие Букмекерские Конторы В европейских 2025: Рейтинг Топ-14 Лучших Легальных Онлайн-букмекеров Для Ставок в Спорт В Интернете С Отзывами, превосходной Репутацией
- Mostbet Türkiye: Resmi Site, Kayıt, Bonus 5 673 Giriş Yapmak
- 1xbet Casino Enjoy Casino Games For Real Money
- Pin Upward Azerbayjan Top On-line Casino With Fascinating Games!
- Azərbaycanda Rəsmi Sayt
43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 15 गाड़ियां जब्त की गई हैं। 43 लोगों में से 30 की पहचान हो गई है। पांच लोग पटना के हैं और चार अलग-अलग जिलों के हैं। छात्रों की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन कुछ लोगों ने बताया है कि वे छात्र हैं। जांच चल रही है। गांधी मैदान से तीन गाड़ियां जब्त की गई हैं। प्रशासन को पीछा कर रही 12 गाड़ियों की जानकारी दे दी गई है। पटना के जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे धरना स्थल पर ही बैठें, यहां नहीं। अगर दोबारा यहां धरना देने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। जिन लोगों को दिक्कत है, वे अपनी बात वहां रखें।