Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नीतीश कुमार के प्रति नरम दिखीं राबड़ी देवी, कई मुद्दों पर एनडीए सरकार पर बोला हमला

नीतीश कुमार के प्रति नरम दिखीं राबड़ी देवी, कई मुद्दों पर एनडीए सरकार पर बोला हमला

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन भी काफी हंगामेदार रहा. बिहार विधान परिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. बिहार विधान परिषद से बाहर निकलते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पत्रकारों से बात की. इस दौरान राबड़ी देवी नीतीश कुमार के प्रति नरम दिखीं.

जब राबड़ी देवी से पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर निकलने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है. यात्रा करना सभी का अधिकार है. इस दौरान नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करेंगे, इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि महिलाओं को सम्मान मिलेगा.

स्मार्ट मीटर को लेकर राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर समस्या है, घोटाला हो रहा है, सरकार सुन नहीं रही है. उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान हमने जो मुद्दे उठाए हैं, वह जायज हैं, सरकार को इस मुद्दे पर जनता को जवाब देना होगा. अगर स्मार्ट मीटर बंद नहीं हुआ तो कम से कम इसके अनियमित बिल की समस्या का समाधान तो होना चाहिए. सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।

EVM पर बोले लालू यादव- बैलेट पेपर से होना चाहिए चुनाव 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचीं, 45 हजार युवाओं को देंगी 1300 करोड़ की सौगात 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top