पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने रविवार को अपनी कमेटी का विस्तार करते हुए कई लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
हाल ही में पार्टी में शामिल हुए संजीव मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने इन नियुक्तियों को लेकर पत्र जारी किया है।
पत्र में कहा गया है कि वीआईपी सुप्रीमो ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी के निर्देशानुसार शिवहर के लक्ष्मण कुमार सहनी और पूर्णिया के संजीव मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सीवान के नीतीश कुमार द्विवेदी को अगले आदेश तक राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
- बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
- किशनगंज में राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग से अचानक उठा धुआं, यात्रियों में हड़कंप
- Reels रील बनाने के जुर्म में जेल जाने की तैयारी में एक शख्स ने चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ना शुरू कर दिया
- PM Modi ने Nitish Kumar को नहीं दिया मिलने का टाइम? BJP की तरफ से आई सफाई !मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- BPSC छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा- कड़ाके की ठंड में पानी डालना और लाठीचार्ज करना अमानवीय
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि रविवार को ही प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद ने पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के निर्देशानुसार नीरज यादव (रोहतास) और अंशुमान सिंह (भागलपुर) को भी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कमल किशोर गुप्ता (औरंगाबाद), संजय यादव (औरंगाबाद), बबन कुमार सिंह (सीतामढ़ी) और संतोष कुमार उर्फ संटू यादव (पटना) को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।