पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. आज वे अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत हाजीपुर के दौरे पर थे. इस बीच प्रगति यात्रा के तीसरे चरण का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण 16 जनवरी से शुरू होगा और 29 जनवरी इस चरण का आखिरी दिन होगा.
प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के तहत सीएम नीतीश कुमार नौ जिलों का दौरा करेंगे. इनमें पहले दिन 16 जनवरी को वे खगड़िया जाएंगे. वहीं, 29 जनवरी को वे मधेपुरा पहुंचेंगे. यात्रा के तीसरे चरण के दौरान सीएम नीतीश कुमार का रात्रि विश्राम मधेपुरा में रखा गया है, जहां वे छह रातें गुजारेंगे.
प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के तहत सीएम नीतीश रविवार को मुजफ्फरपुर के दौरे पर थे. यहां उन्होंने जिले के लोगों को 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। सुबह 10:40 बजे वे सड़क मार्ग से सबसे पहले रामदयालुनगर पहुंचे। वहां मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने दिघरा रामपुर साह में प्रस्तावित रिंग रोड का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम मुशहरी प्रखंड के नरौली पहुंचे। यहां सीएम ने 30 करोड़ की लागत से बने शेल्टर होम का उद्घाटन किया। उन्होंने बिंदा में मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया।
संबंधित खबरें
- Лучшие Букмекерские Конторы В европейских 2025: Рейтинг Топ-14 Лучших Легальных Онлайн-букмекеров Для Ставок в Спорт В Интернете С Отзывами, превосходной Репутацией
- Mostbet Türkiye: Resmi Site, Kayıt, Bonus 5 673 Giriş Yapmak
- 1xbet Casino Enjoy Casino Games For Real Money
- Pin Upward Azerbayjan Top On-line Casino With Fascinating Games!
- Azərbaycanda Rəsmi Sayt
12 जनवरी को बिहार बंद रहेगा… तेजस्वी यादव को लेकर क्या बोले पप्पू यादव