Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आईपीएल 2024 की नीलामी में बिहार के बेटा भी शामिल, 140 KM की रफ्तार से फेंकता है गेंद

आईपीएल 2024 की नीलामी में बिहार के बेटा भी शामिल, 140 KM की रफ्तार से फेंकता है गेंद

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मंगलवार को गोपालगंज शहर के दरगाहशरीफ मोहल्ले के रहने वाले अली अहमद हुसैन के बेटे साकिब हुसैन पर फ्रेंचाइजी टीमें दांव लगाएंगी. आयोजन समिति द्वारा जारी खिलाड़ियों की नीलामी सूची में गोपालगंज के साकिब हुसैन का नाम भी शामिल है. आईपीएल नीलामी को लेकर. इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा गया है.

साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नेट बॉलिंग कर चुके हैं. उनकी गेंदबाज़ी की रफ़्तार औसतन 140 किलोमीटर प्रति घंटा है. आईपीएल की नीलामी 10 दिसंबर को दुबई में होगी. जिसमें कई टीमों की नजरें शाकिब पर होंगी. टीमें बोली लगाकर उन्हें खरीदेंगी और इसके बाद उन्हें आईपीएल में खरीदी गई टीम के लिए गेंदबाज के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

इधर, आईपीएल नीलामी में उनके शामिल होने से जिला क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है. एसोसिएशन के जिला सचिव साकेत गिरि ने कहा कि साकिब में असाधारण प्रतिभा है. वह मानिकपुर स्थित टुन्ना गिरी क्रिकेट एकेडमी में कोच नसीम की देखरेख में प्रैक्टिस करते हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों, साथी खिलाड़ियों, परिजनों और जिले के क्रिकेट प्रेमियों ने शाकिब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

साकिब हुसैन बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़े हुए हैं. साकिब ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. साल 2021 में वह बिहार क्रिकेट लीग से जुड़े। इसके बाद वह अंडर-19 खेलने के लिए चंडीगढ़ चले गए। साकिब अली अहमद हुसैन के बेटे हैं। उनके पिता सेंटरिंग मजदूर के रूप में काम करते हैं। साकिब चार भाइयों में तीसरे नंबर का है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top