Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के नेताओं ने जताया शोक, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने जताया दुख

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के नेताओं ने जताया शोक, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने जताया दुख

पटना: मनमोहन सिंह का निधन राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. इतिहास उन्हें न सिर्फ याद रखेगा बल्कि उनका दीवाना भी रहेगा. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार देर रात अंतिम सांस ली. पूरे देश में शोक का माहौल है. बिहार के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया. सीएम नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.

सीएम नीतीश कुमार ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया. सीएम ने कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे. उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली. यह भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मनमोहन सिंह को याद किया. उन्होंने उनके साथ किए गए कार्यों को भी याद किया. आपको बता दें कि लालू यादव मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान रेल मंत्री बने थे. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी. उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है. उनका भरपूर स्नेह मुझे निरन्तर प्राप्त होता रहा। ऐसे विनम्र और महान व्यक्ति के साथ काम करना मेरा सौभाग्य था।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की ऐतिहासिक प्रगति और विकास की अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमत्ता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि इतिहास न केवल मनमोहन सिंह को याद रखेगा बल्कि उनका दीवाना भी होगा।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में प्रियजनों को शक्ति प्रदान करें।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर दुखद है। भारतीय राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शोक संवेदना व्यक्त की। मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। कहा कि उनका निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। देश ने एक महान अर्थशास्त्री और कुशल नेता खो दिया है। उनकी सोच, दूरदर्शिता और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों में उनके अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

 

मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, पीएम मोदी, सोनिया और राहुल गांधी ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि 

दो कहानियां! एक निकिता – अतुल की और एक विवेक – श्रीजना की| Bibek & Srijana Heart breaking Love Story

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top