पटना: बिहार में तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 35 विशेष शिक्षकों का तबादला किया गया है। ये सभी शिक्षक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पहले चरण में तीन शिक्षकों के आवेदन को दस्तावेज संलग्न नहीं करने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया है। वहीं, इस श्रेणी के 9 शिक्षकों के आवेदन पर विचार नहीं किया गया है। इसे संबंधित श्रेणी में पुनर्विचार के लिए रखा गया है।
शिक्षा विभाग से जारी सूचना के अनुसार स्वीकृत 35 आवेदनों का तबादला/पदस्थापन कुछ शर्तों के साथ किया गया। उसके तहत अंतर जिला तबादले में संबंधित शिक्षक को स्थानांतरित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पदस्थापन आदेश जारी किया जाएगा। साथ ही, एक कार्य दिवस के अंदर तबादला आदेश जारी कर दिया जाएगा।
शिक्षक को 7 कार्य दिवस के अंदर स्थानांतरित जिले में योगदान देना होगा। इसके अलावा स्थानांतरण से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कोई आरोप लंबित न हो तथा उनके वेतन एवं अन्य दायित्वों का निपटारा हो जाए। अंतर जिला स्थानांतरण की स्थिति में नए जिले में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वरिष्ठता निर्धारित की जाएगी। जिले के अंदर स्थानांतरण के लिए संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी किया जाएगा। विभागीय आदेश एमएल संख्या 2035 एवं शुद्धि पत्र एमएल संख्या 2036 के संदर्भ में विशेष परिस्थिति से प्रभावित शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु ई-शिक्षाकोश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे।
संबंधित खबरें
- Лучшие Букмекерские Конторы В европейских 2025: Рейтинг Топ-14 Лучших Легальных Онлайн-букмекеров Для Ставок в Спорт В Интернете С Отзывами, превосходной Репутацией
- Mostbet Türkiye: Resmi Site, Kayıt, Bonus 5 673 Giriş Yapmak
- Pin Upward Azerbayjan Top On-line Casino With Fascinating Games!
- Azərbaycanda Rəsmi Sayt
- Gdzie Warto Grać?
इससे संबंधित दिशा-निर्देश विभागीय पत्र संख्या 2048 के माध्यम से जारी किया गया था। निर्धारित समय सीमा के अंदर विशेष परिस्थिति में स्थानांतरण हेतु लगभग 1,90,000 शिक्षकों के अभ्यावेदन प्राप्त हुए। स्थानांतरित शिक्षक के पदस्थापन आदेश को संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा ई-शिक्षाकोश पोर्टल से डाउनलोड कर हस्ताक्षर करने के पश्चात पुनः अपलोड किया जाएगा। यह आदेश संबंधित शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं अन्य पदाधिकारियों को सुलभ होगा।