Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नंदी की भक्ति: गणेश को देखते ही घुटनों के बल बैठ गए

नंदी की भक्ति: गणेश को देखते ही घुटनों के बल बैठ गए

नंदी की भक्ति: गणेश को देखते ही घुटनों के बल बैठ गए, फिर जो हुआ वो सबने देखा। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक अद्भुत नजारा सामने आया। यहां शिकारपुरा थाने के पास बालाजी नगर के बाला दत्त सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति का विसर्जन समारोह चल रहा था। जिस दौरान भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को वाहन में ले जाया जा रहा था, उसी दौरान जैसे ही मूर्ति सड़क से गुजरी, वहां विराजमान भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज ने विघ्नहर्ता श्री गणेश को घुटनों के बल बैठकर अभिवादन किया।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्ति जैसे ही सड़क से गुजरी, वहां विराजमान भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज ने विघ्नहर्ता श्री गणेश को घुटनों के बल बैठकर अभिवादन किया। इस अद्भुत नजारे को देखकर सभी लोग हैरान रह गए और भक्तिभाव से गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाने लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हमारा देश धार्मिक मान्यताओं और आस्थाओं का देश है। इस कलियुग में कई बार भगवान ने अपने अस्तित्व का प्रमाण दिया है और कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से सामने आया। यहां शिकारपुरा थाने के पास बालाजी नगर की बाला दत्त सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति का विसर्जन समारोह चल रहा था। जैसे ही भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को वाहन में ले जाया जा रहा था, वहां विराजमान भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज ने घुटने टेककर विघ्नहर्ता श्री गणेश का अभिवादन किया।

नंदी महाराज और भगवान गणेश के बीच गहरा संबंध
पंडित जी ने बताया कि नंदी महाराज भगवान शिव के वाहन हैं। उन्हें ज्ञान और शक्ति का प्रतीक माना जाता है और भगवान श्री गणेश को ऋद्धि-सिद्धि, बुद्धि के देवता और भक्तों के सभी संकटों को दूर करने वाले कहा जाता है। जब भी हमें भगवान शिव और माता पार्वती तक अपनी बात या अपनी इच्छा पहुंचानी होती है तो वह नंदी महाराज के कानों में फुसफुसा दी जाती है और हमारी बात और इच्छा भगवान शिव तक पहुंच जाती है। यह इस बात का प्रमाण है कि विघ्नहर्ता श्री गणेश और भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज के बीच बहुत गहरा संबंध है और यह घटना इस कलियुग में भगवान के होने का प्रमाण है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहां खड़े लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। लोग इस घटना को आस्था के साथ देख रहे हैं और इसे इस कलियुग में भगवान के होने का प्रमाण मान रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसे महज एक संयोग मान रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है और वे तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top