HomeBIHAR NEWSतेजस्वी यादव ने सीएम पर कसा तंज, नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा...

तेजस्वी यादव ने सीएम पर कसा तंज, नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं…दुर्गाति यात्रा

गया: बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गया के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यह प्रगति यात्रा नहीं बल्कि दुर्गति यात्रा है। बिहार एक गरीब राज्य है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर अरबों रुपए खर्च किए जा रहे हैं और कोई नतीजा नहीं दिख रहा है।

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि यात्रा के दौरान वे जनता से नहीं मिल रहे हैं, उनकी यात्रा में सिर्फ रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ही शामिल हो रहे हैं। लूटने की पूरी छूट है। ये वही नीतीश कुमार हैं, जो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर पदयात्रा निकालने की बात करते थे, लेकिन आज उन्हीं के बीच जाकर बैठ गए हैं और विशेष राज्य के दर्जे के लिए कुछ नहीं कह रहे हैं।

अब वे थके हुए व्यक्ति हैं। उनके साथ रहने वाले और उन्हें रास्ता दिखाने वाले दो मंत्री उनके निर्देशों का पालन करते हैं। हमने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन लोगों के पास बिहार के विकास के लिए न तो कोई विजन है और न ही इनके पास कोई ब्लूप्रिंट है। भ्रष्टाचार चरम पर है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी और गरीबी में बिहार नंबर वन है। महंगाई से छात्र, युवा और अन्य लोग परेशान हैं। अपराधी बेलगाम हो गए हैं और किसान परेशान हैं। हमारे समय में छात्रों और अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी होती थी। उन्हें रोजगार मिलता था। आज गांधी मैदान में अभ्यर्थियों को पकड़कर पीटा जा रहा है। हमने गया-बोधगया में पर्यटन के क्षेत्र में खूब फंड दिया था। उन्होंने कहा कि एनडीए में दो उपमुख्यमंत्री हैं, केंद्र में भी मंत्री हैं, लेकिन विकास का एक भी काम नहीं हुआ। सिर्फ डीके बोस ही सुपर सीएम हैं। डीके टैक्स कैसे वसूला जा रहा है? इसका खुलासा हम बहुत जल्द करेंगे।

प्रशांत किशोर पर मंत्री शीला मंडल का बड़ा बयान, पाप करने वाले ही गंगा में डुबकी लगाते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Dipesh Chaubey
Dipesh Chaubey
मेरा नाम Dipesh Chaubey हैं मैं लगभग तीन वर्षों से 99Bihar पर news देता हूँ। मैं समाचार, बॉलीवुड, खेल, धर्म और tech news से संबंधित पोस्ट करता हूँ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments