BIHAR NEWS

पटना एयरपोर्ट समेत 41 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

|
Published On: June 19, 2024

पटना समेत 41 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

मंगलवार को पटना और गया समेत देश के 41 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घंटों एयरपोर्ट की तलाशी ली।

कई विमानों की जांच भी की गई। जांच के बाद सभी एयरपोर्ट ने धमकी को फर्जी माना और यात्रियों की आवाजाही को यथासंभव निर्बाध रखा गया।

मंगलवार दोपहर 1.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर धमकी मिली। ईमेल मिलते ही पूरे एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया। दोपहर 2 बजे अफसरों ने बैठक की।

इसके बाद बीडीडीएस टीम, सीआईएसएफ, एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट परिसर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सभी ईमेल में लगभग एक ही संदेश था- हेलो, एयरपोर्ट में विस्फोटक छिपाए गए हैं।

बम जल्द ही फटेंगे। आप सभी मर जाएंगे। उधर, मुंबई के 50 से ज्यादा अस्पतालों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली।

airport, ayodhya airport, bangalore airport, chennai airport, gmr airport share price, kolkata airport, Patna airport

Leave a Comment