BIHAR NEWS

दीपावली पूजा टिप्स: दिवाली पर वास्तु के अनुसार जलाएं दीपक,पाएं लक्ष्मी की कृपा

|
Published On: October 21, 2024

दिवाली सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।

इस दिन भक्त भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दिवाली रोशनी का त्योहार है, जिसमें लोग अपने घरों को दीयों से रोशन करते हैं। लेख में दीये जलाने का सही तरीका बताया जाएगा। दिवाली सनातन धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस दिन परिवार के सभी लोग बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं।

वैदिक कैलेंडर के अनुसार, इस बार दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को पड़ेगा। इस दिन भक्त भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दाम धर्म का काम करने से माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है। दिवाली रोशनी का त्योहार है। सभी लोग अपने घरों को दीयों की रोशनी से रोशन करते हैं, लेकिन शास्त्रों में इसके नियम बताए गए हैं। इस लेख में हम आपको दीये जलाने का सही तरीका बताएंगे।

दिवाली पर दीये जलाने का सही तरीका

सबसे पहले मंदिर में दीया जलाना चाहिए।

दीये जलाने के लिए सरसों के तेल और घी का इस्तेमाल करें।

दिवाली पर दीये जलाने के लिए सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल के आसपास का समय चुनना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

केवल मिट्टी के दीये ही जलाने चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

वास्तु के अनुसार बताई गई दिशाओं में ही दीये जलाएं।

दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाएं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा फैलेगी। आपके घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा होगी।

लिविंग रूम और मंदिर में दीया रखें।

घर के किचन में दीया जलाकर रखें।

किचन के दक्षिण-पूर्व कोने में दीया जलाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

दीया जलाने की सही दिशा

पूर्व – इस दिशा में दीया जलाने से परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति मिलती है।

उत्तर – इस दिशा में दीया जलाने से समृद्धि और सफलता मिलती है।

dipawali, diwali 2024, khabar hindi, trending khabar, trending news, सावधान ! Diwali से पहले हो सकते हैं आप बर्बाद

Leave a Comment