BIHAR NEWS

बिहार न्यूज़: शराब तस्करी का अनोखा तरीका, दस्तावेजों वाली फाइल में सजाकर रखे थे टेट्रा पैक, गुप्त सूचना पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ा

|
Published On: October 27, 2024

मुंगेर: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन न तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और न ही बेचने वाले अपनी आदत छोड़ रहे हैं. शराब तस्कर तस्करी के लिए अलग-अलग तरकीब अपना रहे हैं. कभी एंबुलेंस में छिपाकर शराब की तस्करी करते हैं तो कभी गाड़ियों में तहखाना बनाकर दूसरे राज्यों से शराब लाते हैं. इस बार तस्करों ने तस्करी का ऐसा नया तरकीब अपनाया है कि पुलिस भी देखकर दंग रह गई. इस बार शराब तस्करों ने दस्तावेजों वाली फाइल को बीच से काटकर उसमें शराब के टेट्रा पैक भर दिए. यह तरकीब इसलिए अपनाई गई ताकि किसी को इन फाइलों पर शक न हो.

लेकिन किसी ने पुलिस को इसकी गुप्त सूचना दे दी. जिसके बाद मुंगेर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 612 टेट्रा पैक शराब जब्त कर ली और आसनसोल से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. शराब यूपी से मुंगेर लाई जा रही थी. बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्कर शराब तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। मुंगेर में तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। तस्करों ने कागजात वाली फाइल का बीच का हिस्सा काटकर उसमें विदेशी शराब का टेट्रा पैक भर दिया। लेकिन किसी ने पुलिस को फोन पर इसकी गुप्त सूचना दे दी। गुप्त सूचना के आधार पर कासिम बाजार थाना पुलिस ने मुंगेर-पटना मार्ग पर चुआबाग के पास लखीसराय से मुंगेर लल्लू पोखर आ रहे एक ऑटो को पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें कई बैग में सरकारी फाइलें थीं। पुलिस कर्मियों ने जब उन फाइलों को निकालकर देखा तो हैरान रह गए। सभी फाइलों को बीच से काटकर उनमें शराब का टेट्रा पैक भर दिया गया था। पुलिस ने जब गिनती की तो उसमें 180 एमएल का 612 पीस विदेशी शराब का टेट्रा पैक बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी अंकित सिंह, शुभम शर्मा और गौतम हाजरा शामिल हैं। जबकि लखीसराय जिले के कइल निवासी ऑटो चालक पवन यादव भी इसमें शामिल था।

बिहार न्यूज़: शराब तस्करी का अनोखा तरीका, दस्तावेजों वाली फाइल में सजाकर रखे थे टेट्रा पैक, गुप्त सूचना पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ा

दस्तावेजों वाली फाइल लल्लू पोखर सहनी टोला में पहुंचाई जानी थी। इस मामले में मुंगेर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि यह पहला मामला था, जिसमें ऑफिस की फाइल को बीच से काटकर शराब की तस्करी की जा रही थी। पूछताछ में तीनों तस्करों ने बताया कि शराब यूपी से खरीद कर कइल स्टेशन पर ट्रेन से उतारी गई थी। जिसके बाद शराब वाली फाइलों को ऑटो पर लोड कर मुंगेर के लल्लू पोखर सहनी टोला में डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। तस्करों ने उस व्यक्ति का नाम भी बताया, जिसके पास ये फाइलें पहुंचाई जानी थी। शराब तस्करों द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस मुंगेर के कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।

बिहार समाचार: सड़क दुर्घटना में एमएलसी के छोटे भाई घायल, ट्रक-कार में भीषण टक्कर

काला जादू करने वाला तांत्रिक निकला करोड़पति, 18 लाख से ज्यादा कैश बरामद, बहनों के बीच हुई लड़ाई में सामने आई सच्चाई

256GB स्टोरेज, 6100mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung M24 स्मार्टफोन

betiah, bihar bhagalpur news, bihar ka news aaj ka, bihar khabar, motihari news, munger, trending news, viral bihar, viral news

Leave a Comment