BIHAR NEWS, Trending

BPSC छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा- कड़ाके की ठंड में पानी डालना और लाठीचार्ज करना अमानवीय

|
Published On: December 30, 2024

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पानी डालने और लाठीचार्ज करने पर प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताई है। छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की आवाज दबाने के लिए कड़ाके की ठंड में पानी और लाठी का इस्तेमाल करना सरकार का अमानवीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर दोहरे अत्याचार का प्रतीक बन गया है।

प्रियंका गांधी ने सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों पर पानी डालने का वीडियो शेयर कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। प्रियंका ने लिखा कि तीन दिन में दूसरी बार बिहार में छात्रों पर अत्याचार किया गया। भ्रष्टाचार, धांधली, परीक्षाओं में पेपर लीक रोकना सरकार का काम है। लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की बजाय छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी डालना और लाठीचार्ज करना अमानवीय है। भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर दोहरे अत्याचार का प्रतीक बन गया है।

आपको बता दें कि बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई), 2024 के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के चलते अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर एक सप्ताह से अधिक समय तक प्रदर्शन किया था। इसका नेतृत्व जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया था। पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया था।

 BPSC छात्रों के समर्थन में कई जगहों पर रोकी गईं ट्रेनें, प्रशांत किशोर बोले- सिटी एसपी के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

bihar khabar, bihar news politics, bpsc news, khabar hindi, trending news

Leave a Comment