Trending

कोलकाता रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, इस दिन होगी सुनवाई

|
Published On: August 18, 2024

 

दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई मंगलवार 20 अगस्त को करेगा।

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच करेगी। यह मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में 66वें नंबर पर है, लेकिन इस बात का खास तौर पर जिक्र किया गया है कि बेंच इस मामले की सुनवाई प्राथमिकता के तौर पर करेगी।

बता दें कि कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। डॉक्टर से रेप और उसके बाद हत्या को लेकर देशभर में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

17 अगस्त को डॉक्टरों की हड़ताल के बीच इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी और सुप्रीम कोर्ट से मामले का स्वत: संज्ञान लेने की अपील की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त को करने का फैसला किया है।

kolkata doctor, kolkata doctor case, kolkata kand, trending khabar, Who is the first woman doctor in Kolkata?

Leave a Comment