Home Blog Page 12

 चोरों ने कुशवाहा पार्टी के नेता के बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी कर हुए फरार

0

हाजीपुर:बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि आम लोगों के साथ-साथ अब खास लोगों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता के बंद घर को निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए.

दरअसल, चोरों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के बंद घर को निशाना बनाया है. शुक्रवार की रात चोरों ने सराय थाना क्षेत्र के हॉट रोड स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वे चार दिन पहले से अपने नए घर में रह रहे थे, बीती रात अज्ञात चोरों ने मेरे बंद घर का ताला तोड़कर करीब 2 लाख रुपये से अधिक का सामान और 25 हजार रुपये नकद चुरा लिए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

अक्षरा सिंह को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

0

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का दुश्मन कौन है? वह कौन है जिसने अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी

और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने भोजपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, उस व्यक्ति को पटना लाया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मामला धमकी का है या कुछ और इसका खुलासा आरोपी से पूछताछ के बाद ही होगा।

इस बीच, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धमकी देने के मामले में अक्षरा सिंह के पिता ने कहा है कि ‘ट्रू कॉलर पर कुमार सिंह का नाम दिख रहा था। 11 नवंबर की रात फोन पर दो कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज की और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। गूगल लोकेशन भोजपुर जिले के कटरिया गांव का आ रहा है। फोन करने वाले ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर फिरौती नहीं दी तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा।

मंत्री संतोष मांझी ने कहा- बिहार उपचुनाव में एनडीए चारों सीटें जीतेगी, 2025 में 200 सीटें जीतेगी 

पटना के आसरा गृह में फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों की मौत, खिचड़ी खाने से बिगड़ी थी तबीयत

मंच पर मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, पीएम ने खड़े होकर रोका, देखें वायरल हो रहा वीडियो

मंत्री संतोष मांझी ने कहा- बिहार उपचुनाव में एनडीए चारों सीटें जीतेगी, 2025 में 200 सीटें जीतेगी

0

मंत्री संतोष मांझी ने गया की चारों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया है। बिहार उपचुनाव में बुधवार को 4 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। मीडिया से बात करते हुए संतोष मांझी ने कहा कि एनडीए चारों सीटें जीतेगी।

संतोष मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने विकास का काम किया है। जनता का विश्वास जीता है। यही वजह है कि बिहार विधानसभा उपचुनाव वाली चारों सीटें एनडीए के खाते में आ रही हैं। मंत्री संतोष कुमार मांझी ने यह भी दावा किया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 सीटों तक जीतेगी। संतोष मांझी ने कहा कि इस उपचुनाव में एनडीए चारों सीटें जीतेगी। कौन रहेगा और कौन जाएगा? यह 2025 में पता चलेगा। जो काम करेगा, वह जनता के बीच रहेगा। जो शांति, सद्भाव और विकास के लिए काम करेगा, जनता उसके साथ रहेगी।

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि विपक्ष के लोग कहते हैं कि एनडीए का सफाया हो जाएगा, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एनडीए को 30 सीटें मिली थीं। 30 सीटों के तहत बिहार विधानसभा की कुल 167 विधानसभा सीटों पर हमें बढ़त मिली थी। इतनी बड़ी बढ़त मिलने के बाद ये सारी बातें बेकार हैं। 2025 के चुनाव में हम 190 से 200 सीटें जीतेंगे। एनडीए का नहीं बल्कि राजद का सफाया होगा।

पटना के आसरा गृह में फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों की मौत, खिचड़ी खाने से बिगड़ी थी तबीयत 

मंच पर मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, पीएम ने खड़े होकर रोका, देखें वायरल हो रहा वीडियो

 

 

पटना के आसरा गृह में फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों की मौत, खिचड़ी खाने से बिगड़ी थी तबीयत

0

पटना के पटेल नगर स्थित आसरा गृह में खिचड़ी खाने से दो दिनों से बीमार 9 बच्चियों में से 2 की मौत हो गई है.

ये मौतें पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई हैं. समाज कल्याण विभाग को घटना की कोई जानकारी नहीं थी, जब बच्चियों की मौत की खबर फैली तो समाज कल्याण विभाग को इसकी जानकारी मिली. उसके बाद समाज कल्याण विभाग सक्रिय हो गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

आपको बता दें कि आसरा गृह का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है, जहां ऐसी बच्चियों को रखा जाता है. जिनका कोई और नहीं होता. आसरा गृह चलाने वाले मैनेजर ने इस घटना की जानकारी विभाग को नहीं दी. उसके बाद जब यह जानकारी विभाग के अधिकारियों को मिली तो वहां हड़कंप मच गया. अब बाल संरक्षण आयोग की टीम भी वहां पहुंचकर जांच करने वाली है.

फिलहाल 7 बच्चियों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. खबर लिखे जाने तक उन सातों बच्चियों की तबीयत ठीक है. मामला सामने आने के बाद समाज कल्याण विभाग पूरे मामले की जांच का दावा कर रहा है। विभाग ने यह भी कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

मंच पर मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, पीएम ने खड़े होकर रोका, देखें वायरल हो रहा वीडियो 

पीएम मोदी के पैर छूने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, नीतीश कुमार से क्या कहा?

मंच पर मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, पीएम ने खड़े होकर रोका, देखें वायरल हो रहा वीडियो

0

दरभंगा एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके।

हालांकि, नीतीश कुमार को पैर छूता देख पीएम मोदी तुरंत अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और सीएम को ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। फिर नीतीश कुमार पीएम के बगल वाली कुर्सी पर जाकर बैठ गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी नीतीश कुमार पीएम मोदी के पैर छूने के लिए झुक चुके हैं।

पीएम मोदी का बुधवार को बिहार के दरभंगा में सरकारी कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बिहार की जनता को 12 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने दरभंगा एम्स समेत स्वास्थ्य, सड़क, रेल और ऊर्जा क्षेत्र की 25 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, शिलान्यास और उद्घाटन किया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरभंगा की रैली में एक-दूसरे की तारीफ की। सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि वे खड़े होकर पीएम मोदी का अभिवादन करें। अपने भाषण में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के सुशासन और नीतियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार अच्छा काम कर रही है।

पीएम मोदी के पैर छूने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, नीतीश कुमार से क्या कहा? 

पीएम मोदी के पैर छूने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, नीतीश कुमार से क्या कहा?

0

दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास किया गया.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री के पैर छुए. इस पर सियासत तेज हो गई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है. आजकल सीएम सबके पैर पकड़ रहे हैं. एम्स के शिलान्यास में हो रही देरी को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा. उन्होंने शोभन में एम्स के लिए जमीन देने का श्रेय भी लिया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि देखिए इसमें नया क्या है. आजकल वे सबके पैर पकड़ते हैं. अगर वे किसी अधिकारी के पैर पकड़ते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर पकड़ लें तो कौन सी बड़ी बात है.

दरभंगा में एम्स के शिलान्यास की खबर पर तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के उस बयान पर तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि दरभंगा में एम्स बन चुका है. तेजस्वी ने पूछा कि अब किस बात का शिलान्यास कर रहे हैं, दरभंगा में एम्स तो पहले ही बन चुका है. इसके बाद तेजस्वी ने शिलान्यास में हो रही देरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस जगह दरभंगा एम्स बन रहा है, वह जमीन महागठबंधन सरकार के समय मुहैया कराई गई थी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हमने जमीन दी थी, तब बीजेपी वाले विरोध कर रहे थे. वे डीएमसीएच में ही एम्स बनाना चाहते थे. उस समय हमने तय किया था कि एम्स अलग से बनेगा, जिससे दरभंगा का विकास भी होगा. साथ ही बिहार सरकार डीएमसीएच का विकास करेगी. तेजस्वी ने कहा कि आज उसी जगह पर शिलान्यास हुआ है. पीएम मोदी को जवाब देना होगा कि इतने दिनों तक दरभंगा में एम्स क्यों नहीं बना.

गरीबी से अमीरी तक का सफर: आपकी सोच ही आपकी ताकत है!”Budhha story in hindi

0

यह कहानी एक छोटे से गांव के लड़के रवि की है जिसने अपनी सोच की ताकत से अपनी किस्मत बदल दी रवि का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था उसके पिता किसान थे और बहुत ही कम जमीन पर खेती करते थे बचपन से ही रवि ने देखा था कि उसका परिवार आर्थिक तंगी में जी रहा है ।

अमीर कैसे बनें

उसके दोस्त नए कपड़े पहनते थे नए खिलौने खरीदते थे लेकिन रवि के पास यह सब कुछ नहीं था वह स्कूल जाता था पर मन में हमेशा एक सवाल घूमता रहता था क्यों कुछ लोग अमीर होते हैं और कुछ गरीब रवि के पिता बहुत मेहनत करते थे लेकिन उनकी मेहनत का फल उतना नहीं मिलता था वह रोज सुबह जल्दी उठते खेत में काम करते और शाम को थके हुए घर लौटते लेकिन जितनी मेहनत करते थे उतना पैसा कभी नहीं कमा पाते थे।

अमीर कैसे बनेंगे

रवि के पिता ने हमेशा कहा बेटा मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता लेकिन रवि को लगता था कि मेहनत के अलावा कुछ और भी होना चाहिए जिससे लोग अमीर बनते हैं एक दिन रवि ने अपने स्कूल के अध्यापक से पूछा सर क्यों कुछ लोग बहुत अमीर होते हैं जबकि कुछ लोग सारा जीवन मेहनत करने के बाद भी गरीब ही रहते हैं।

हम अमीर कैसे बनेंगे

उनके शिक्षक ने मुस्कुराते हुए कहा रवि अमीरी या गरीबी केवल पैसों से नहीं होती यह हमारी सोच से होती है जो इंसान अमीर बनने की सोचता है वह अपनी सोच को अपनी सफलता का हथियार बनाता है रवि को यह बात समझ में आई उसने ठान लिया कि वह अपनी सोच को अमीर बनाएगा।

उसने मेहनत करने के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से सोचना भी शुरू किया उसने अपने खाली समय में किताबें पढ़नी शुरू की नए स्किल सीखे और ऐसे लोगों के संपर्क में आया जो उसे सकारात्मक सोचने की प्रेरणा देते थे रवि ने देखा कि अमीर सोच वाले लोग अपनी जिंदगी को नियंत्रित करते हैं वे दूसरों की नकल नहीं करते बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं।

उन्होंने सीखा कि अमीर सोच वाले लोग पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करते हैं यही कारण है कि वे किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम होते हैं कुछ सालों में रवि ने छोटे-छोटे बिजनेस शुरू किए उसने अपने पिता की खेती में भी नए-नए तरीकों का इस्तेमाल किया जिससे उनकी पैदावार बढ़ने लगी रवि ने मेहनत तो की लेकिन अपनी सोच को बड़ा रखा उसने हमेशा अपने काम को स्मार्ट तरीके से करने पर ध्यान दिया।

और धीरे-धीरे उसकी मेहनत का फल मिलने लगा आज रवि एक सफल बिजनेसमैन वह ना केवल खुद अमीर बना बल्कि उसने अपने गांव के लोगों को भी रोजगार के अवसर दिए रवि का मानना है कि हर इंसान में सफल होने की क्षमता होती है ।

बस हमें अपनी सोच को बदलना होगा रवि की य हानी हमें यह सिखाती है।कि अमीर बनने के लिए सबसे पहले अपनी सोच को अमीर बनाना पड़ता है गरीब सोच वाले लोग अक्सर दूसरों की सफलता से जलते हैं शिकायतें करते हैं और अपनी परिस्थिति को दोष देते हैं लेकिन अमीर सोच वाले लोग हमेशा समा न ढूंढते हैं।

नई चीजें सीखते हैं और अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ते हैं यह कहानी हमें यह सिखाती है कि गरीबी केवल आर्थिक स्थिति नहीं है बल्कि यह हमारी मानसिकता का परिणाम है अगर हम अपनी सोच को सकारात्मक और ऊर्जावान बना ले तो कोई भी मुश्किल हमें सफल होने से नहीं रोक सकती ।

दो दिन में 50 लाख दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे; भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को फोन पर धमकी

0

देश में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभिनेता सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती के बाद अब भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है!

अक्षरा सिंह के मोबाइल पर कॉल कर बदमाशों ने दो दिनों के अंदर 50 लाख रुपये मांगे हैं और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. धमकी भरा कॉल आने के बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह काफी परेशान हैं और उन्होंने दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है!

पुलिस को दिए आवेदन में अक्षरा सिंह ने कहा है कि 11 नवंबर की देर रात उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया. जैसे ही उन्होंने फोन उठाया तो कॉल करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी !

अभिनेत्री ने पुलिस को बताया है कि कॉल करने वाले ने उनसे दो दिनों के अंदर 50 लाख रुपये देने को कहा है और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. अक्षरा सिंह के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अभिनेत्री को धमकी देने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जींस पहनने पर ऐसी सजा! नहीं मिली परीक्षा में बैठने की अनुमति, छात्रों ने किया हंगामा, क्या है पूरा मामला?

नीतीश के गलती वाले बयान पर मीसा भारती बोलीं, उन्हें बार-बार गलतियां करते रहना चाहिए, ताकि बिहार की जनता…

इस नन्ही dancer की Post आपकी सोच बदल देगी | Bhumika @BhumikaTiwari.official | Hindi 

 

खेसारी लाल यादव ने कहा- लोगों ने बोलकर हमें जंगलराज से उबरने नहीं दिया

पटना: बीजेपी समेत एनडीए में शामिल अन्य दलों के नेता लगातार जंगलराज का हवाला देकर लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल पर हमला बोलते रहते हैं. अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव लालू यादव के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने जंगलराज कहने वालों को दो टूक जवाब दिया है. इस दौरान खेसारी लाल यादव ने राजद के विरोधियों को करारा जवाब दिया है.

खेसारी लाल यादव ने कहा कि एक भोजपुरी कहावत है, ‘सच बात झूठ हो जाला छुपी के रहला से, झूठ बात सच हो जाला बार-बार के कहला से.’ ऐसा कहते हुए उन्होंने कहा, “जैसे बिहार में जंगलराज है… जंगलराज है। इतनी बार कहा गया कि आज सारी व्यवस्थाएं बेहतर हैं लेकिन आज भी ऐसा लगता है कि बिहार में जंगलराज है। लोगों ने जंगल राज से उबरने के लिए बोलकर नहीं चलना चाहिए

पवन सिंह से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं दोस्त और दुश्मन दोनों को बहुत मजबूती से रखता हूं। अगर सच बोलना गुनाह है तो मैं यह गुनाह करता रहूंगा। पवन सिंह के बारे में सिंह ने कहा कि वे मेरे बड़े भाई हैं। हमने गले मिलते हुए फोटो भी पोस्ट की है। बड़े भाई और छोटे भाई का दर्जा हमेशा से रहा है। जब भी मैं उनसे मिला हूं, उन्होंने हमें छोटे भाई की तरह सम्मान दिया है। हमने उन्हें बड़े भाई का सम्मान दिया है

7 साल से कम सजा वाले अपराधों में नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर नहीं, बिहार पुलिस ने जारी की नई गाइडलाइन 

जींस पहनने पर ऐसी सजा! नहीं मिली परीक्षा में बैठने की अनुमति, छात्रों ने किया हंगामा, क्या है पूरा मामला?

उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी पर कसा तंज, कहा-नीतीश कुमार सिर से पांव तक समाजवादी हैं, तेजस्वी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं

7 साल से कम सजा वाले अपराधों में नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर नहीं, बिहार पुलिस ने जारी की नई गाइडलाइन

0

पटना: बिहार पुलिस ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ सात साल से कम सजा वाले अपराधों में एफआईआर दर्ज नहीं करने का फैसला किया है। पुलिस मुख्यालय ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें ये निर्देश दिए गए हैं। इन मामलों में सिर्फ थाने की स्टेशन डायरी में सूचना दर्ज की जाएगी। सिर्फ जघन्य अपराधों में एफआईआर दर्ज होगी, जिसमें सात साल से ज्यादा सजा का प्रावधान है

बिहार पुलिस ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। इस कानून के तहत बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए एक विशेष प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, पुलिस 18 साल से कम उम्र के बच्चों को गिरफ्तार नहीं करेगी और न ही जेल भेजेगी। ऐसे मामलों में बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया जाएगा, जो उनके मामले की सुनवाई करेगा।

नई गाइडलाइन में बच्चों के अधिकारों का खास ख्याल रखा गया है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि बच्चों को गिरफ्तार करते समय उनके माता-पिता या अभिभावकों को सूचित किया जाए। साथ ही बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी बताया जाए। पुलिस को यह भी निर्देश दिया गया है कि पूछताछ करने से पहले बच्चों के वकील से सलाह ली जाए।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार पुलिस को यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को किसी तरह की यातना या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। एसओपी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुलिस बच्चों को वयस्कों के साथ एक ही सेल में नहीं रखेगी।

नई गाइडलाइन के तहत पुलिस को बच्चों से जुड़े मामलों में किशोर न्याय परिषद (जेजेबी) के साथ समन्वय करने का भी निर्देश दिया गया है। जेजेबी बच्चों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत है। दिशा-निर्देशों में पुलिस को बच्चों के पुनर्वास और सामाजिक समायोजन में मदद के लिए गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ मिलकर काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।

जींस पहनने पर ऐसी सजा! नहीं मिली परीक्षा में बैठने की अनुमति, छात्रों ने किया हंगामा, क्या है पूरा मामला? 

उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी पर कसा तंज, कहा-नीतीश कुमार सिर से पांव तक समाजवादी हैं, तेजस्वी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं