BIHAR NEWS

बिहार के लोग तूफान और बारिश से रहें सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट, लू को लेकर चेतावनी जारी

|
Published On: May 6, 2024

राज्य में भारी तूफान और बारिश के कारण जान-माल का नुकसान न हो, इसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

लोगों को बिजली या गड़गड़ाहट की आवाज सुनने पर स्थायी घरों में शरण लेने की सलाह दी गई है। किसानों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने को कहा गया है. अप्रैल और मई की शुरुआत में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ा। इस दौरान तापमान 45 के आसपास पहुंच गया। सोमवार से अधिकतम पारे में गिरावट होगी। मौसम में यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण होगा।

सात जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे.

रविवार को सात जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे. शेखपुरा, वैशाली और बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका और नवादा भीषण गर्मी की चपेट में रहे. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री बक्सर में रिकार्ड किया गया. वहीं, पटना समेत राज्य के 14 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा. पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया.

bhagalpur weather, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news live, bihar weather, trending khabar

Leave a Comment