शख्स रील बनाते समय ट्रेन का सामान तोड़कर बाहर फेंकता हुआ नजर आ रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और लोग शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं
सोशल मीडिया पर आपको सिर्फ कंटेंट क्रिएटर ही नहीं मिलेंगे, बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसे असामाजिक तत्वों की भी भरमार है, जो चंद लाइक और व्यू के लिए देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और घटिया हरकतों के चलते लोगों को परेशान करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और परेशान कर दिया है, जिसमें एक शख्स रील बनाते समय चलती ट्रेन में सीट कवर और पंखे तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। शख्स रील बनाते समय ट्रेन का सामान तोड़कर बाहर फेंकता हुआ नजर आ रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और लोग शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
शख्स ने रील बनाते समय ट्रेन की सीटें फाड़ दीं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मोहम्मद समीर नाम का शख्स ट्रेन में रील बनाते हुए रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। इस दौरान वह सीटें फाड़ता, ट्रेन के पंखे तोड़ता और सामान को चलती ट्रेन से बाहर फेंकता नजर आ रहा है। इस दौरान रील में जिया हो बिहार के लाला गाना बज रहा है।
संबंधित खबरें
- 1xbet Букмекерская Контора, Обзор официальному Сайта 1хбет
- Legalni Polscy Bukmacherzy Online Zakłady Sportowe
- “1xbet App 1xbet Mobile Phone Descargar 1xbet Apk Para Iphone Sumado A Android 1xbet Com
- “Internet Casino Österreich 1 Five-hundred + 150 Freispiele
- สล็อตออนไลน์ที่ดีที่สุดสำหรับเงินจริง โบนัสคาสิโนขนาดใหญ่ 2025
बताया जा रहा है कि शख्स बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। वीडियो में पहले शख्स ट्रेन की सीट को बुरी तरह फाड़ता है, फिर ऊपर की सीट का लोहा निकालकर बाहर फेंक देता है, इसके बाद वह ट्रेन के पंखों को भी नुकसान पहुंचाता है। रेलवे को नुकसान पहुंचाने वालों को मिलती है भारी सजा आपको बता दें कि रेलवे सरकार की संपत्ति है और खासकर इसे नुकसान पहुंचाने वाला कानून के पंजे से बच नहीं सकता।
रेलवे का लोहा चुराना हो या उसे नुकसान पहुंचाना हो, इन सभी में कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। कोई भी व्यक्ति जो आईटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करता है और रेलवे को नुकसान पहुंचाता है, उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है, इसके अलावा उसे भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर शख्स को गिरफ्तार करने की मांग बढ़ती जा रही है। यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद से इसे 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि वीडियो को 11 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…. वह बिहारी नहीं हो सकता, वह भिखारी है। दूसरे यूजर ने लिखा….. उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा….. उसके जैसे लोगों को खुले में छोड़ना ठीक नहीं है, उसे तुरंत जेल भेज देना चाहिए।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
- PM Modi ने Nitish Kumar को नहीं दिया मिलने का टाइम? BJP की तरफ से आई सफाई !मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, मनमोहन सिंह के परिवार और कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात
- ये 4 सच्ची कहानी आपकी सोच बदल देगी || dr vikas Divyakirti best Hindi motivational speech 2024