BIHAR NEWS

आधार कार्ड में दर्ज गलत जानकारी का सुधार मुफ्त में किया जा रहा है, जानिए आधार सुधार का सही तरीका क्या है।

|
Published On: December 14, 2023

करोड़ों आधार यूजर्स के लिए खुशखबरी, UIDAI ने बढ़ाई डेडलाइन, अब इस तारीख तक फ्री अपडेट आधार कार्ड हमारे देश में नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किए गए इस विशिष्ट आईडी कार्ड में नाम, पता, फोटो, बायोमेट्रिक डेटा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। आपको बता दें कि अभी तक देश का कोई भी व्यक्ति myAadhaar पोर्टल पर जाकर अपनी आधार डिटेल्स को मुफ्त में अपडेट कर सकता है। अगर आप भी अपने आधार में कोई सुधार या अपडेट कराना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब यूआईडीएआई ने आधार को मुफ्त अपडेट करने की समय सीमा बढ़ा दी है।

आप myaadhaar.uidai.gov.in पोर्टल पर जाकर आधार को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। UIDAI के मुताबिक, ‘नागरिकों से मिले सकारात्मक फीडबैक के आधार पर अब इस सुविधा को 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है. समयसीमा 15 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 14 मार्च 2024 कर दी गई है. इसके मुताबिक, myaadhaar.uidai.gov.in यानी MyAadhaar पोर्टल पर यह सुविधा मुफ्त रहेगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि आप आधार कार्ड को ऑफलाइन भी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक आधार केंद्र पर जाना होगा। हालाँकि, ऑफ़लाइन केंद्र पर आपके आधार में प्रत्येक अपडेट के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है। यूआईडीएआई सभी आधार कार्ड धारकों को पहचान प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है। आपको बता दें कि यूआईडीएआई उन लोगों को खासतौर पर अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की सलाह दे रहा है जो 10 साल पहले जारी किए गए थे। हम आपको वह तरीका बता रहे हैं जिसके जरिए आप बिना कहीं जाए यानी घर बैठे ही अपने आधार कार्ड की डिटेल्स ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

आधार को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
-सबसे पहले आधार सेल्फ सर्विस पोर्टल UIDAI की वेबसाइट पर जाएं
-अब अपने फोन पर आए आधार नंबर, कैप्चा कोड और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की मदद से लॉगइन करें।
-इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट सेक्शन में जाएं और अपने मौजूदा आधार विवरण की समीक्षा करें।
-अब ड्रॉप-डाउन मेनू से उपयुक्त दस्तावेज़ का चयन करें और सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज़ों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
-अब सर्विस रिक्वेस्ट नंबर नोट कर लें ताकि आप भविष्य में अपनी डिटेल अपडेट प्रक्रिया की प्रगति को ट्रैक कर सकें

aadhar-card-center-free-updatation, aadharcard download, aadharcard password, aadharcard printout, aadharcard status

Leave a Comment