BIHAR NEWS

बिहार क्राइम न्यूज़: हत्या की घटनाओं से दहशत, बदमाशों ने चार दिनों में तीन लोगों की हत्या की

|
Published On: October 26, 2024
hatya

भागलपुर: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे हैं. भागलपुर में बदमाशों ने पिछले 90 घंटे के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी. एक के बाद एक चार दिनों के अंदर तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. जिले के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

दरअसल, भागलपुर में 90 घंटे के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. शनिवार की सुबह लोगों ने लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़ा स्थित बनकट्टा तालाब के ठीक बगल में सुबह-सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव देखा. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

आशंका जताई जा रही है कि नशे की वजह से इलाके में लगातार हत्याएं हो रही हैं. युवक को देखकर लग रहा है कि युवक नशे में ज्यादा लिप्त रहा होगा. बदमाशों ने युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. शव के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी से मृतक की चप्पल बरामद की है।

मौके पर पहुंची पुलिस एफएसएल टीम का इंतजार कर रही है। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से हत्या स्थल की घेराबंदी कर दी है। स्थानीय निवासी संजीव ने बताया कि मृतक इलाके का निवासी नहीं था और बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर एक महिला और एक युवक की हत्या हुई है। तीन साल पहले भी एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिया गया था। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोदीपुर थाने पर भी सवाल उठ रहे हैं कि एक के बाद एक तीन शव मिलने से पुलिस के लिए अपराधियों को पकड़ना बड़ी चुनौती बन गई है।

अनमोल विश्नोई: अनमोल विश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार; स्नैपचैट चैट से लॉरेंस बिश्नोई की सीधी संलिप्तता
aaj ka news aaj ka news, bihar khabar, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, khabar hindi, murder-CRIME

Leave a Comment