BIHAR NEWS

बिहार समाचार: गुरुग्राम में बिहार के 4 युवकों की जलने से मौत, मृतकों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं

|
Published On: October 26, 2024

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. जहां मोतिहारी के 4 युवकों की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. चारों की मौत आग में जलने से हुई. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. यह हादसा गुरुग्राम का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलसने से घोड़ासहन थाना क्षेत्र के खैरवा लौखान के एक ही परिवार के तीन युवकों समेत 4 युवकों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया. गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव में किराए के कमरे में सो रहे चार युवकों की एक साथ मौत हो गई. शॉर्ट सर्किट से लगी आग की घटना में चारों की गंभीर रूप से जलने से मौत हो गई.

वहीं, मृतकों की पहचान खैरवा टोला लौखान निवासी मोहम्मद शकूर के दो पुत्र 26 वर्षीय नूर आलम व 22 वर्षीय पुत्र मुश्ताक आलम, मोहम्मद मोफिज मियां के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अमन व चिरैया थाना क्षेत्र के मोहम्मद सैफुल्लाह के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल आलम के रूप में हुई है। मृतक नूर आलम, मुश्ताक व अमन एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं तथा मोहम्मद साहिल मृतक नूर आलम व मुश्ताक का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

बताया गया कि तमाम प्रयास के बाद जब कमरा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। तब तक चारों युवक गंभीर रूप से झुलसने से दम तोड़ चुके थे। इस दौरान पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक नूर आलम की मां रुबैसा खातून, पत्नी नूरसबा खातून, बहन और भाई समेत 10 लोग पटना से फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक नूर आलम की दो बेटियां हैं, एक दो साल की और दूसरी तीन महीने की। जबकि मृतक मुश्ताक की सगाई 6 अक्टूबर को मोतिहारी में शादी से पहले हुई थी।

बिहार क्राइम न्यूज़: हत्या की घटनाओं से दहशत, बदमाशों ने चार दिनों में तीन लोगों की हत्या की

अनमोल विश्नोई: अनमोल विश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार; स्नैपचैट चैट से लॉरेंस बिश्नोई की सीधी संलिप्तता

bihar ka news aaj ka, bihar ka taaja news aaj ka, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, trending khabar, trending news, viral news

Leave a Comment