राजनीति

जानिए सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा

|
Published On: December 28, 2024

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इसका समर्थन किया है. एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए, जरूर मिलना चाहिए, इसमें कौन सी बड़ी बात है. हालांकि इस सवाल और जवाब के बीच एक बड़ी बात यह रही कि तेजस्वी यादव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और नीतीश कुमार को भी अपने निशाने पर लिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दल के नेता के तौर पर हमने दो बार माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखा लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में अगर विपक्षी दल के नेता पत्र लिखते हैं तो मुख्यमंत्री को देना चाहिए, लेकिन वह न तो सदन में कुछ कहते हैं, न बाहर कुछ कहते हैं और न ही मीडिया में कुछ कहते हैं, वह मुख्यमंत्री हैं या क्या हैं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि पता नहीं इस राज्य में मुख्यमंत्री है भी या नहीं. पता नहीं कौन मुख्यमंत्री है. चार लोग पूरी सरकार चला रहे हैं, दो यहां (बिहार) और दो वहां (केंद्र) और ये लोग सरकार चला रहे हैं। उन्हें (सीएम नीतीश कुमार) बताना चाहिए कि क्या हो रहा है। इस राज्य में छात्र रो रहे हैं, उनकी सुध लेने वाला कोई क्यों नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोलते। न तो सदन में बोलते हैं और न ही सदन के बाहर। वे हमारे पत्र का जवाब भी नहीं देते। यह लोकतंत्र है और उन्हें समझना चाहिए कि एक नेता को विपक्षी दल के पत्र का जवाब देना होता है।

 बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन ठंड में कोई बढ़ोतरी नहीं

BPSC: खान और गुरु रहमान पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कहा- शिक्षक छात्रों को भड़का रहे हैं, SHO तलब

bihar khabar, bihar news, bihar news politics, nitish kumar news, tejaswi yadav

Leave a Comment