BIHAR NEWS, राजनीति

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित, जानें वजह

|
Published On: December 27, 2024

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 27 और 28 दिसंबर की प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गई है. उन्हें आज शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जाना था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शनिवार को हाजीपुर जाने वाले थे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. इस कारण सीएम की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है.

आपको बता दें कि सीएम के आज के दौरे को लेकर मुजफ्फरपुर में सारी तैयारियां कर ली गई थीं. यहां तक ​​कि शहर का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया था. कई सड़कों को भी बंद कर दिया गया था. नीतीश कुमार के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. लेकिन देर रात पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद अचानक यात्रा में बदलाव का फैसला लिया गया है.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण बिहार के सभी नेता अपने कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

 

मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, पीएम मोदी, सोनिया और राहुल गांधी ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि 

bihar news, bihar news politics, bihar news politics hindi, nitish kumar news, trending news

Leave a Comment