राजनीति

पटना उतरते ही BPSC पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- CM मुझे जवाब तक नहीं दे रहे…

|
Published On: December 28, 2024

पटना: तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि बिहार में सरकार कौन चला रहा है। छात्रों पर लाठीचार्ज हो रहा है। लाठीचार्ज से घायल छात्र अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों में आंसू दिख रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगें मानने को तैयार क्यों नहीं है? विपक्षी दल के नेता के तौर पर मैंने पत्र लिखा लेकिन उसका जवाब तक नहीं दिया गया।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने ये सारी बातें 70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर बुधवार (25 दिसंबर) को हुए लाठीचार्ज से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहीं। BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर उन्होंने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार खुद को जेपी का शिष्य कहते हैं, लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफरत करते हैं। सभी स्वार्थी एनडीए नेताओं का यही हाल है।

bihar khabar, bihar news politics, nitish kumar news, trending news

Leave a Comment