Home Blog Page 18

लॉरेंस बिश्नोई की धमकी का असर, सिंघम अगेन से चुलबुल पांडे ‘आउट’!

0

लॉरेंस बिश्नोई की धमकी का असर, सिंघम अगेन से चुलबुल पांडे ‘आउट’! सलमान खान इस समय चर्चा में हैं। वजह है लॉरेंस बिश्नोई, जो काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान के पीछे पड़े हैं। कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं। लेकिन सलमान खान काम पर लौट आए हैं। पूरी सुरक्षा के साथ उन्होंने हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार की शूटिंग की। अब फैंस के लिए निराश करने वाली खबर आई है, ‘सिंघम अगेन’ में चुलबुल पांडे नजर नहीं आएंगे

सलमान खान का कैमियो क्यों नहीं होगा?

दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाका होने वाला है, जब कार्तिक आर्यन और अजय देवगन आमने-सामने होंगे। दोनों फिल्मों के मेकर्स ने बड़ी तैयारी की है। लेकिन अब तक रोहित शेट्टी की एक यूएसपी थी। ‘सिंघम अगेन’ में सलमान खान का कैमियो होने वाला था, जो अकेले ही ‘भूल भुलैया 3’ गैंग के आधे लोगों पर भारी पड़ जाता। लेकिन इधर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच विवाद बढ़ा, उधर फिल्म और फैंस को झटका लगा।

फैंस चुलबुल पांडे और बाजीराव सिंघम की क्रॉसओवर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह साल 2024 का सबसे बड़ा पल होने वाला था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी थी। इसमें खुलासा हुआ था कि सलमान खान को 14 अक्टूबर को अपना हिस्सा शूट करना था, लेकिन बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इस शूट को टालना पड़ा।

सिंघम अगेन से चुलबुल पांडे ‘आउट’!

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में सलमान खान का कैमियो होने वाला है। मुंबई के गोल्डन टोबैको में एक दिन की शूटिंग तय थी। इसी बीच सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इसे कैंसिल करना पड़ा। अब इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा की है। कहा जा रहा है कि वह इस विवाद के बीच सलमान खान से बात नहीं करना चाहते हैं। दोनों के मुताबिक इस समय ऐसा करना सही नहीं होगा। उन्हें जल्द से जल्द फिल्म को सेंसर बोर्ड को भी सौंपना था, इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि वह सलमान खान के कैमियो के बिना ही यह काम करेंगे। दरअसल, फिल्म 18 अक्टूबर को सेंसर बोर्ड को सौंपी जा चुकी है।

CM नीतीश कुमार: ‘जल्दी से नियुक्तियां करवाइए’ सरकारी कार्यक्रम में DGP और गृह सचिव के सामने हाथ जोड़ने लगे CM नीतीश, कहा- जल्दी से करवाइए न.. बोलिए..

0

पटना: विधानसभा चुनाव से पहले सारे काम करवा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ने पड़े. पुलिस विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुले मंच से ही DGP और गृह सचिव से हाथ जोड़कर अपील करने लगे. गृह सचिव और DGP की तरफ हाथ जोड़ते हुए CM ने कहा कि और नियुक्तियां जल्दी करवाइए, पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी कीजिए.

दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से किए गए अपने वादों को हर हाल में पूरा करना चाहते हैं. उनका मानना ​​है कि जनता से किए गए वादे को पूरा करने के बाद ही वे जनता से वोट मांगने जाएंगे. यही वजह है कि मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव से पहले सभी अधूरे काम पूरे करना चाहते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें अधिकारियों के सामने हाथ क्यों न जोड़ने पड़ें.

आज एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अधिकारियों से हाथ जोड़कर काम जल्द से जल्द पूरा करने की अपील करते नजर आए. पटना में बिहार पुलिस के 1239 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटते हुए सीएम नीतीश ने अधिकारियों के सामने हाथ जोड़े. उन्होंने गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़कर कहा कि और नियुक्तियां जल्दी करें. पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसदी तक बढ़ाएं.

मंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और गृह सचिव के सामने हाथ जोड़कर कहा, जल्दी नहीं करोगे.. बताइए.. यहां आकर बताइए.. जल्दी करोगे या नहीं.. सीएम के बुलावे पर मौके पर मौजूद गृह सचिव ने माइक पर कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री जी जो भी निर्देश दे रहे हैं.. बिहार पुलिस उसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी और सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा.. जल्द ही उनकी नियुक्ति, उन्नत प्रशिक्षण और पोस्टिंग कराकर बेहतरीन काम किया जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद.. जल्दी से यह काम करिए.

आपको बता दें कि इस नियुक्ति वितरण कार्यक्रम में मीडिया को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन जब मीडियाकर्मी तय समय पर कार्यक्रम को कवर करने पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. मीडियाकर्मियों ने अधिकारियों से कार्यक्रम को कवर करने की अनुमति मांगी लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और मीडिया को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया गया.

मां दुर्गा और राधा-कृष्ण की मूर्तियों पर हमला; गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव किया!

0

बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में शिव शक्ति मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद भारी हंगामा हुआ। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित राम-लक्ष्मण, माता सीता, राधा-कृष्ण और मां दुर्गा की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इस घटना से नाराज सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए और थाना परिसर का घेराव किया। साथ ही, सन्हौला से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे लगभग तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।

स्थानीय लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन ने भारी संख्या में बल तैनात किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाया, जिसके बाद तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद जाम हटाया गया।

घटना के बाद इलाके में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। उनकी मांग थी कि सभी दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। आक्रोशित लोग तब तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कर रहे थे जब तक सभी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं, और 10 लाख रुपये से अधिक के जेवर भी चोरी हुए हैं। पुलिस फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि नहीं कर रही है।

मंदिर के पुजारी ने सबसे पहले मूर्तियों को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा और ग्रामीणों को सूचित किया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहा है ताकि अन्य संदिग्धों की पहचान की जा सके।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया और शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

बिहार में स्मार्ट मीटर से बंपर कमाई, कलेक्शन ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड; जानें

0

बिहार में स्मार्ट मीटर से बंपर कमाई, कलेक्शन ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड; जाने

बिहार स्मार्ट मीटर: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल बढ़ रहा है. उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी (NBPDCL) ने 16 अक्टूबर को एक दिन में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.

बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़े विवादों के बीच उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी (NBPDCL) ने एक दिन में रिकॉर्ड कमाई की है. 16 अक्टूबर को कंपनी ने स्मार्ट मीटर रिचार्ज से करीब 11 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसने पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए !

NBPDCL के प्रबंध निदेशक रामचंद्र देवरे ने सोशल मीडिया पर बताया कि 3,83,143 उपभोक्ताओं ने 10.83 करोड़ रुपये का प्रीपेड रिचार्ज कराया. यह कमाई ऐसे समय हुई है, जब विपक्षी दल स्मार्ट मीटर को घोटाला बता रहे हैं !

दूसरी ओर, सरकार स्मार्ट मीटर से बढ़ती कमाई से खुश है. NBPDCL के मुताबिक, अक्टूबर में उनकी औसत दैनिक कमाई 2.73 करोड़ रुपये रही. 18 सितंबर को कंपनी ने एक दिन में 7.58 करोड़ रुपये कमाए थे !

जो उस समय का रिकॉर्ड था. दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन कंपनी ने कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया, उसी दिन कांग्रेस पार्टी स्मार्ट मीटर का विरोध कर रही थी. आपको बता दें कि एनबीपीडीसीएल बिहार के 21 जिलों में बिजली वितरण का काम देखती है !

इन जिलों को 29 डिवीजनों में बांटा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक सभी 21 जिलों के उपभोक्ताओं ने रिकॉर्ड तोड़ रिचार्ज कराया!

इन जिलों में पूर्णिया, रामनगर, रेवलेगंज, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान, सोनपुर, सुगौली, किशनगंज, मधेपुरा, रक्सौल, अररिया, बाघा, बैरगनिया, बरौली, बरौनी, बरसोई, बेगूसराय, बेतिया, छपरा, दरभंगा, फारबिसगंज, गोगरी, गोपालगंज, हाजीपुर, कटिहार, खगड़िया, महनार बाजार, मोतिहारी और नरकटियागंज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें 👇👇👇

Maruti Swift’s ब्लिट्ज में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन है

0

मारुति स्विफ्ट का 5वां स्पेशल एडिशन ‘ब्लिट्ज’ लॉन्च: शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये, यह फेस्टिवल सीजन के लिए मारुति का 5वां स्पेशल एडिशन ‘ब्लिट्ज’ है

मारुति सुजुकी ने फेस्टिवल सीजन के लिए स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन ‘ब्लिट्ज’ लॉन्च किया है। स्विफ्ट ब्लिट्ज पांच वेरिएंट – LXI, VXI, VXI AMT, VXI(O) और VXI(O) AMT में उपलब्ध होगी।

सभी वेरिएंट में उपलब्ध फीचर्स के अलावा मारुति ने ब्लिट्ज में रियर अंडरबॉडी स्पॉयलर, बूट के ऊपर स्पॉयलर, फॉग लैंप, इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स, डोर वाइजर और साइड मोल्डिंग दी है।

ब्लिट्ज की कीमत 6.49 लाख रुपये से 8.02 लाख रुपये के बीच है

49,848 रुपये की यह किट मारुति स्विफ्ट ब्लिट्ज के साथ खरीदारों को मुफ्त दी जा रही है। ब्लिट्ज की कीमत 6.49 लाख रुपये से 8.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। मारुति एरिना डीलर हैचबैक के लोअर-स्पेक वेरिएंट की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सीमित अवधि के लिए स्विफ्ट ब्लिट्ज की खुदरा बिक्री करेंगे।

Maruti Swift’s ब्लिट्ज में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन है जो पेट्रोल पर 82hp और 112Nm और CNG पर 70hp और 112Nm जनरेट करता है। पेट्रोल फॉर्म में, यह एक मानक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। साथ ही, बेस वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट पर 5-स्पीड AMT विकल्प उपलब्ध है।

Maruti Swift’s ब्लिट्ज मारुति का फेस्टिव सीजन के लिए 5वां स्पेशल एडिशन है

Maruti Swift’s ब्लिट्ज मारुति का फेस्टिव सीजन के लिए पांचवां स्पेशल एडिशन है। ब्रांड इस फेस्टिव सीजन में बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहा है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में बलेनो रीगल एडिशन, ग्रैंड विटारा डोमिनियन एडिशन, वैगन आर वोल्ट्ज़ एडिशन और इग्निस रेडिएंस एडिशन भी पेश किया है।

सूटबूट पहनकर चोरी, स्मार्ट चोर का स्टाइल देख हैरान रह जाएंगे

0

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में एक होटल में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जो अक्सर होटल में आता था और वहां खाना खाने के बाद फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और अन्य सामान लेता था, वह पिछले गुरुवार को करीब चार बजे होटल में आया और तीन बार कोल्ड ड्रिंक लिया और बिना पैसे दिए चला गया।

बार-बार यह घटना होने पर होटल मालिक और कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने देखा कि एक ही व्यक्ति बार-बार आ रहा है और कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट आदि ले जा रहा है। जब उसे रोककर पूछताछ की गई तो मामला बिगड़ गया और गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें यह व्यक्ति दिनदहाड़े चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि यह व्यक्ति बार-बार चोरी करने की हिम्मत कैसे कर रहा था।

पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

सावधान ! Diwali से पहले हो सकते हैं आप बर्बाद, Nawada Police ने पकड़ लिया बड़ा खेल

0

बिहार में दिवाली से पहले एक बड़ा साइबर फ्रॉड होगा एक बड़े ठग की रणनीति तैयार की गई है बड़ी प्लानिंग चल रही है और उसके बाद बिहार के कई ऐसे नामचीन चेहरे हैं जिनके साथ फ्रॉड किया जाएगा लाखों का लाखों पैसा ठग लिया जाएगा !

और कई नामचीन चेहरे इसमें शामिल है बड़े-बड़े नेता बड़े-बड़े बिजनेसमैन इन तमाम लोगों का नाम शामिल है बताते चले हम आपको कि नवादा की पुलिस ने एक बड़े गैंग को पकड़ा है तस्वीर हम दिखा रहे हैं तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख पाएंगे कि कई सारे लोग पुलिस के साथ मौजूद है !

इन तमाम लोगों की गिरफ्तारी हुई और मामला 

साइबर फ्रॉड का है यह कुछ ही लोग हैं लेकिन इसके पीछे एक बड़ा गैंग काम कर रहा है मास्टर माइंड कौन है अब तक नहीं पता नहीं

लेकिन यह मास्टर माइंड कई सारे लोगों को एक गैंग में शामिल करके इस तरीके के कारनामे को अंजाम देता है !

हम जब आपको यह तस्वीर दिखा रहे हैं तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख पाएंगे कि यह वही साइबर ठग है लेकिन यह कुछ ही साइबर ठग है अभी और भी बड़ी संख्या में साइबर ठग हमारे और आपके आसपास घूम रहे हैं उनका चेहरा हमें नहीं पता कौन है!

कैसे हैं और हमारे साथ कब साइबर फ्रॉड हो जाए यह भी नहीं हमें पता लेकिन दीपावली के पहले बिहार में एक बड़ा साइबर ठग होगा कई लाख रुपए लूटकर यह साइबर ठग चले जाएंगे और हमें पता भी नहीं चलेगा इससे पहले हमें सावधान हो जाने की जरूरत है!

क्योंकि नवादा की पुलिस ने इस मास्टर गैंग को पकड़ने की रणनीति भी तैयार की है अभी कुछ लोगों को पकड़ा गया है लेकिन अभी लंबी लिस्ट है कई सारे लोग और भी शामिल है इसमें इन लोगों के पास से 15 फोन बरामद किए गए 56 लेटर का डाटा बरामद किया गया है !

और यह लोग बड़ी प्लानिंग करके दिवाली से पहले बिहार को लूटना चाह रहे थे दिवाली के आसपास कई सारे सेल चलते हैं amazon-cognito-identity-in जाएगा और यह लोग कहेंगे कि आप उस लिंक को क्लिक कीजिए !

आपके फोन में ओटीपी आएगा आप उस ओटीपी को डायल कीजिए आपके फोन से पैसा गायब हो जाएगा यह रणनीति य लोग तैयार करते हैं एक बड़ा गैन काम करता है तमाम लोगों का नंबर यह लोग इकट्ठा करते हैं !

और उसके बाद इस साइबर ठक को अंजाम देते हैं इस तरीके के कारनामे आए दिन आपको देखने को मिलेंगे यह साइबर ठग मोटी रकम आपसे लू कर ले जाएंगे ना केवल यह बल्कि आपको फोन भी आएगा अलग-अलग नाम से अलग-अलग नंबर से आपको फोन आएगा !

और आपके साथ ठग करने की रणनीति बनाई जाएगी यह लोग आपको कॉल करके धमकी देंगे कि आप पैसे लाइए स्वाभाविक तौर पर आप डर जाएंगे और अगर आप पैसे दे देते हैं तो फिर आप बर्बाद हो जाएंगे बिहार को बर्बाद करने की यह रणनीति कई महीनों से चल रही है !

दिवाली के पहले इस गैंग का भंडाफोड़ हुआ और नवादा की पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और अब यही लोग पूरे मास्टर माइंड को गिरफ्तार कराएंगे नवादा की पुलिस ने बड़ी रणनीति बनाई है कि आखिर कैसे मास्टरमाइंड को पकड़ा जाएगा मास्टर माइंड अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है !

लेकिन पुलिस लगातार छानबीन कर रही है जांच पड़ताल कर रही है इन लोगों से पूछताछ कर रही है और इसी के आधार पर मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया जाएगा नवाद की पुलिस लगातार छानबीन कर रही है जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनमें अ कुछ लोग नवादा के हैं कुछ लोग नालंदा के हैं !

बिहार के अलग-अलग हिस्सों से हैं और मास्टर माइंड बिहार के अलग-अलग हिस्सों से इन युवकों को पकड़ कर लाता है इन्हें ट्रेनिंग देता है और उसके बाद ठगी की दुनिया में उतार देता है यह बड़ा मास्टरमाइंड बड़ी रणनीति बना रहा है !

हालांकि नवादा की पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है अब भी मास्टर माइंड की गिरफ्तारी बाकी है इस बारे में साइबर की डीएसपी प्रिया ने बताया कि हम लगातार इस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रहे हैं कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है कुछ लोगों की अभी बाकी है इन्हें छोड़ा नहीं जाएगा !

बिहार में साइबर ठक को कम करने के लिए एक अलग सी टीम बनाई गई है और वही टीम पूरे साइबर संबंधित मामलों की देखरेख करती है पूरे मामले की छानबीन करती है कोई भी कंप्लेंट साइबर ठग से रिलेटेड आ है तो उसके लिए अलग टीम बनाई गई है!

और वही इस पूरे मामले को सलटन में नवादा के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक के पति के साथ भी कुछ दिन पहले ठग हुआ है बड़े-बड़े लोगों के घर में यह लोग ठग करते हैं बड़े-बड़े लोगों को पहले अपना टारगेट बनाते हैं !

उसके बाद उन्हें उनके साथ ठग करने के लिए बड़ी रणनीति भी बनाई जाती है और उसी रणनीति के आधार पर बड़े-बड़े लोगों से मोटी रकम भी लूट कर यह लोग चले जाते हैं यह मामला कई दिनों से चल रहा है अभी नवादा के कई सारे लोग ऐसे हैं जिनके साथ ठगी हुई है !

कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके साथ ठग करने की कोशिश की गई लेकिन यह लोग संभल गए पुलिस के पास एफआईआर करवाए इन लोगों ने और उसके बाद नवादा पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है !

लेकिन अभी mastermind पकड़ा जाना बाकी है आपको और हमें सा सावधान रहने की जरूरत है कम से कम तब तक जब तक इस साइबर फ्रॉड को पकड़ा ना जा सके हम आपको तमाम खबरों से रूबरू कराएंगे आप देखते रहिएगा 99Bihar.xyz

नेपाल: पुलिस उप निरीक्षक सुभाष यादव को ‘सर्वश्रेष्ठ अनुसंधानकर्ता’ पुलिस पुरस्कार से सम्मानित

नेपाल: :- सरलाही जिले के सोनबरसा पुलिस कार्यालय मंलगवा में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक सुभाष यादव को नेपाल सरकार के प्रहरी महानिरीक्षक वसंत बहादुर कुंवर द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ अनुसंधानकर्ता’ के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 69वें पुलिस दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, नक्सल काठमांडू में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

महिला एवं बच्चों के अपराधों के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य

पुलिस उप निरीक्षक यादव को ‘महिला एवं बच्चों के सर्वश्रेष्ठ अपराध अन्वेषक’ के रूप में विशेष पहचान मिली है। उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय सर्लाही में अपनी सेवाओं के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों के साथ समन्वय कर 15 लड़कियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया। साथ ही, कई बड़े आपराधिक मामलों में भी उनका योगदान रहा, जैसे एक बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी, पूर्व सांसद रामचन्द्र राय की हत्या की जांच, और कई अन्य जघन्य अपराधों की जांच।

नेपाल पुलिस के अनुकरणीय अधिकारी

पुलिस उप निरीक्षक यादव ने न सिर्फ अपराध नियंत्रण में बल्कि अपने कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित रवैये से पुलिस विभाग में एक मिसाल कायम की है। उन्हें यह सम्मान महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों की प्रभावी जांच के लिए प्रदान किया गया है, जो नेपाल पुलिस की प्राथमिकताओं में से एक है।

पुलिस विभाग द्वारा 22 अधिकारियों को पुरस्कार

69वें पुलिस दिवस पर पुलिस मुख्यालय ने यादव समेत 22 पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया, जिनमें पुलिस अधीक्षक संजय सिंह थापा, पुलिस उपाधीक्षक ईश्वर थापा और यम कुमार श्रेष्ठ शामिल हैं। यह पुरस्कार अपराध जांच, आपदा प्रबंधन, और शांति-सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उनके अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया।

नेपाल पुलिस के “सत्य सेवा सुरक्षाम्” के आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए, इन अधिकारियों ने राष्ट्रीय और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्यों में उत्कृष्टता प्रदर्शित की है।

 

भाजपा नेता ने सलमान खान को दी सलाह: कहा- बिश्नोई समाज से माफी मांगें, ऐसा बुरे व्यक्ति से ही होता है

एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसे में अब भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज अभी भी एक्टर से नाराज है, इसलिए सलमान को अपनी गलती के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए।

पढ़ें भाजपा नेता हरनाथ सिंह यादव का ट्वीट..

भाजपा नेता हरनाथ सिंह ने लिखा- इंसान से गलतियां हो जाती हैं। आप बड़े एक्टर हैं। देश में बड़ी संख्या में लोग आपसे प्यार करते हैं। आपसे गलती हुई है। मेरी सलाह है कि आपको बिश्नोई समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और उनसे माफी मांगनी चाहिए।

सलमान पर काले हिरण को मारने का आरोप, जेल भी गए
सलमान खान पर फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान राजस्थान के जंगलों में काले हिरण का शिकार करने का आरोप है। सलमान के अलावा सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम कोठारी पर भी आरोप लगे थे। इसके बाद बिश्नोई समाज ने सलमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जोधपुर कोर्ट ने सलमान को इसके लिए पांच साल कैद की सजा भी सुनाई थी। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

14 अप्रैल को एक्टर के अपार्टमेंट पर फायरिंग

14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। लॉरेंस ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। घटना के दो महीने बाद सलमान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं बार-बार अलग-अलग लोगों द्वारा निशाना बनाए जाने से थक चुका हूं। मुझे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माना भी लगाया जा चुका है। मैं कई मामलों में फंसा हुआ हूं। मैं निराश हूं। कोर्ट से मुझे पहले ही सजा मिल चुकी है।’

…………………………………………

ये खबरें भी पढ़ें…

 

थानेदार ने 270 किलो गांजा जब्त किया, रिकॉर्ड में सिर्फ 70 किलो दिखाया और बाकी बेच दिया, अब एसपी ने की ये कार्रवाई

0

शराबबंदी वाले बिहार में भ्रष्ट पुलिस अफसरों का एक और कारनामा सामने आया है. इस बार गोपालगंज एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे भ्रष्ट पुलिस अफसरों को न सिर्फ सस्पेंड किया. बल्कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का आदेश दिया. अब बड़ा सवाल ये है कि जानकारी मिलने के बाद भी ऐसे भ्रष्ट अफसरों को तत्कालीन एसपी का संरक्षण क्यों मिल रहा था?

और थानेदार ने बेच दिया गांजा

आपको बता दें कि गोपालगंज के यादपुर थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने 270 किलो गांजा जब्त किया था. ये गांजा यादपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर में बरामद किया गया था. गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी जिला आदेश पत्र के मुताबिक थानेदार पिंटू कुमार ने सिर्फ 70 किलो 900 ग्राम गांजा की बरामदगी दिखाई थी.

बाकी गांजा पैसे लेकर किसी और को बेच दिया गया था. उस गांजे को औरंगाबाद पुलिस ने जब्त कर लिया था. जब्ती के दौरान तस्कर रितेश सिंह, ग्राम बलुआ टोला ने पुलिस को बताया कि उसने यादोपुर एसएचओ की मदद से 270 किलो गांजा खरीदा था. इस मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है. साथ ही उसे यादोपुर एसएचओ के पद से निलंबित कर दिया गया. अब उसे गोपालगंज पुलिस केंद्र में लाइन हाजिर कर दिया गया है

. इसके अलावा कुख्यात शराब माफिया मुकेश यादव पर कुचायकोट एसएचओ सुनील कुमार और विशंभरपुर एसएचओ मनोज कुमार से मिलीभगत का भी आरोप है. तस्करों को संरक्षण देते थे एसएचओ गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित के मुताबिक मनोज कुमार सिंह और कुचायकोट एसएचओ सुनील कुमार शराब तस्कर मुकेश कुमार यादव से पैसे लेकर उसे संरक्षण देते थे. शराब तस्कर से मोटी रकम लेकर उसे शराब की तस्करी करने की छूट दी जाती थी

एसपी ने जांच के बाद यह सख्त कार्रवाई की है. अब कुचायकोट एसएचओ सुनील कुमार और विशंभरपुर एसएचओ मनोज कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

शराब से भरा ट्रक बेचा गया

आपको बता दें कि इससे पहले भी कुचायकोट एसएचओ रितेश कुमार सिंह द्वारा बरामद शराब से भरा ट्रक शराब तस्करों को बेचा जा रहा था. जिसका वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी. वहीं, कुछ महीने पहले कुचायकोट एसएचओ सुनील कुमार का शराब तस्करों के साथ एक फोटो भी वायरल हुआ था. जिसे लेकर पटना पुलिस मुख्यालय ने गोपालगंज के तत्कालीन एसपी स्वर्ण प्रभात को जांच का आदेश दिया था. तत्कालीन एसपी द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.