BIHAR NEWS

छात्र ने स्कूल में घुसकर सीनियर को मारी गोली, नर्सरी क्लास का बच्चा बैग में लेकर आया था हथियार

|
Published On: July 31, 2024
hatya

सुपौल: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में ताजा मामला सुपौल से सामने आ रहा है. जहां सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में 9 साल के छात्र ने फायरिंग कर दी. छात्र ने क्लास 3 के छात्र को गोली मारी है. इस घटना में एक बच्चा घायल हो गया है. यह घटना त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड 16 स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल की है. घायल छात्र की पहचान मो. आसिफ (12) के रूप में हुई है. वह क्लास 3 का छात्र है.

मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां नर्सरी क्लास में पढ़ने वाला 5 साल का छात्र एकलव्य कुमार बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंचा और प्रार्थना से पहले क्लास 3 के 10 साल के छात्र आसिफ को गोली मार दी. गोली आसिफ के बाएं हाथ में लगी,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार बताया जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने दोनों बच्चों के परिजनों को स्कूल बुलाया. इस बीच आरोपी छात्र एकलव्य भी स्कूल प्रिंसिपल के चैंबर में था.

जहां उसके पिता मुकेश यादव भी मौजूद थे. घटना को लेकर जब चर्चा चल रही थी, तभी मुकेश यादव अपने बच्चे के साथ हथियार लेकर फरार हो गया. हालांकि इस दौरान घायल बच्चे के परिजनों ने उससे हथियार की मैगजीन छीन ली. वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में तोड़फोड़ की. त्रिवेणीगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल आरोपी बच्चा और उसका परिवार फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है

कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई. यह घटना सभी के लिए चौंकाने वाली और चिंता का गंभीर विषय बन गई है. स्कूलों में सुरक्षा और छात्रों के बैग की चेकिंग की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है. इस घटना को लेकर अभिभावक भी काफी चिंतित हैं। फिलहाल पुलिस ने स्कूल संचालक संतोष कुमार झा को हिरासत में ले लिया है और इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है।

bihar bhagalpur news, bihar khabar, bihar news, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, khabar hindi

Leave a Comment