बिहार: मां के डांटने पर घर से भागी लड़की, मदद के बहाने स्टेशन पर वेंडर ने किया गंदा काम

0
261

समस्तीपुर: मां के डांटने पर घर से भागी लड़की के साथ समस्तीपुर जंक्शन पर वेंडर ने दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की स्टेशन पर बैठी थी, तभी वेंडर का काम करने वाला आरोपी युवक वहां पहुंचा और मदद के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की मां के डांटने पर गुस्से में घर से निकल गई थी। लड़की की मां ने उसे घर के काम को लेकर डांटा था। जिसके बाद लड़की मधुबनी स्टेशन पहुंची और वहां से गंगासागर ट्रेन में सवार होकर समस्तीपुर पहुंच गई। समस्तीपुर पहुंचने के बाद लड़की को यह नहीं पता था कि उसे आगे कहां और किसके पास जाना है।

वह आउटर सिग्नल पर अकेली खड़ी थी, तभी आरोपी वेंडर वहां पहुंचा और लड़की को मदद का भरोसा दिया। लड़की उसके झांसे में आ गई और इसके बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया। पीड़िता जब प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो उसने वहां मौजूद रेल पुलिस के जवानों को घटना की जानकारी दी।

लड़की के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने स्टेशन परिसर में सर्च अभियान चलाया और प्लेटफॉर्म संख्या 4 से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here