मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भोजपुर आएंगे, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

0
399

आरा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को भोजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. सीएम नीतीश कुमार जिले को 56.29 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. जिले के बखोरापुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 41 करोड़ 63 लाख रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और 15 करोड़ 66 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही विभिन्न लाभुकों के बीच सात करोड़ 58 लाख की राशि वितरित की जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है.

जानकारी के अनुसार सीएम का हवाई मार्ग से आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. अब वे पटना से पहले आरा जीरो माइल और फिर सड़क मार्ग से बखोरापुर पहुंचेंगे. आरा में जीरो माइल के पास मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद वे बखोरापुर के लिए रवाना होंगे. बुधवार की शाम जिला प्रशासन ने जीरो माइल से बखोरापुर तक कारकेड का रिहर्सल किया.

इस दौरान बड़हरा विधायक ने बताया कि बड़हरा की धरती पर मां बखोरापुर काली माई के प्रांगण में बिहार के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़हरा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम क्षेत्र के विकास का मार्ग खोलेगा। उनके स्वागत में बड़हरा क्षेत्र के सभी गांवों से कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल होंगे।

यह सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री बड़हरा क्षेत्र में आए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से भोजपुर आएंगे। सुबह 10 बजे पटना से आरा जीरो माइल के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान। 10.45 बजे आरा जीरो माइल आगमन व निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण। 11.00 बजे आरा जीरो माइल से बखोरापुर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान। 11.20 बजे बखोरापुर में विकास योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन व शिलान्यास तथा विभिन्न विभागों से संबंधित लाभुकों को सेवा प्रदान करने के लिए वितरण कार्यक्रम। 11.50 बजे सड़क मार्ग से बखोरापुर से पटना के लिए प्रस्थान। 12.50 बजे पटना आवास पर।

इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन। योजना का नाम अनुमानित राशि। राजकीय बुनियादी विद्यालय, बखोरापुर 1.04 करोड़। पंचायत सरकार भवन, बखोरापुर 1.28 करोड़। हसन बाजार थाना 6.52 करोड़।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here