Bihar araria में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां ससुराल आए युवक ने पांच साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी युवक बच्ची को उठाकर अपनी पत्नी के घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
दरअसल, पूरा मामला भरगामा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर पीड़ित बच्ची अपने घर के बरामदे में सो रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर बगल के कमरे में ले गया और उसके साथ हैवानियत की। मासूम बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। हालांकि, लोगों ने उसे पहचान लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़ लिया और महिला थाने के हवाले कर दिया। पीड़ित लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
संबंधित खबरें
- Find your perfect granny match
- Best Granny Adult Dating Sites To Satisfy Gilfs In The United States 2023
- Blind big date: ‘It’s the only big date I’ve had in which we spoken of syphilis’ | matchmaking |
- Find love and companionship with your mature lesbian dating app
- New York Hookups – Hookups in NY 2023