BIHAR NEWS

बिहार के दरभंगा से अयोध्या तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

|
Published On: December 25, 2023

22 बोगियों के साथ चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, एसी की जगह लेंगे स्लीपर कोच, नई तकनीक से लैस होगी पूरी ट्रेन: वंदे भारत के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। 22 बोगियों वाली इस ट्रेन में एसी कोच की जगह सभी कोच स्लीपर और जनरल हैं, लेकिन सुविधाएं वंदे भारत जैसी आधुनिक हैं। नई ट्रेन में मेट्रो की तर्ज पर सीसीटीवी कैमरे, अत्याधुनिक शौचालय, सेंसर युक्त वॉटर टैब और अनाउंसमेंट सिस्टम से लैस ट्रेन की बोगियां होंगी। अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया सामान्य ट्रेनों से कम रखने की योजना है. ताकि देश की आम जनता रेलवे की आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सके।

पूर्व सेंट्रल रेलवे जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में होंगे और उसी दिन देश की पहली अमृत भारत ट्रेन लॉन्च की जाएगी. जो दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी. अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा 2 अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इनमें पहली दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी, दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मालदा से बेंगलुरु तक जाएगी.

99bihar, bihar khabar, bihar news in hindi, bihar news today, trending khabar

Leave a Comment