BIHAR NEWS

बिहार में चोरों का आतंक! पटना से सटे इलाके में लाखों की चोरी, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

|
Published On: July 26, 2024

पटना: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिर चाहे वो हत्या की खबर हो या चोरी की. हर दिन कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है. ऐसे में एक ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है. जहां चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक पटना से सटे सलीमपुर थाना क्षेत्र के डोमा करौता धर्मशाला निवासी कुंदन कुमार (भासो) के घर से लाखों की चोरी की गई है. चोरों ने नकदी समेत जेवरात और कार की चाबी पर हाथ साफ कर दिया है. इस घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है.

बताया जाता है कि डोमा करौता धर्मशाला के पास एक घर में महिला अकेली रहती है. उसके परिवार के बाकी सदस्य पढ़ाई और नौकरी के चलते अलग-अलग जगहों पर रहते हैं. ऐसे में रात का खाना खाने के बाद वह सोने चली गई. तभी देर रात कुछ लोग घर में घुसे और अकेली महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही चोरों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया.

इस घटना के संबंध में महिला के भतीजे अंकित कुमार गौतम ने बताया कि उसकी मौसी के घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं रहता है. उसकी मौसी का बेटा कुंदन कुमार विदेश में काम करता है. उसकी मौसी अपने गांव में अकेली रहती है. ऐसे में देर रात चोर आए और फिर मुझे कुछ सुंघा दिया जिसके बाद मैं बेहोश हो गई.

सुबह जब होश आया तो देखा कि कुछ नकदी समेत जेवरात और कार की चाबी चोरी हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि चोर सोने के जेवरात जिसमें कान की बाली, तीन सोने की चेन, कंगन, अंगूठी, झुमका और कार की चाबी समेत 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. इस मामले में सलीमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

aaj ka news aaj ka news, bihar ka news aaj ka, bihar khabar, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, khabar hindi, trending khabar

Leave a Comment