Trending

हाथरस हादसा लाइव: भगदड़ में 120 की मौत, आज हाथरस पहुंचेंगे सीएम योगी; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद

|
Published On: July 3, 2024

हाथरस हादसा लाइव: भगदड़ में 120 की मौत, कल हाथरस पहुंचेंगे सीएम योगी; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद

हाथरस हादसा लाइव: भगदड़ में 120 की मौत, कल हाथरस पहुंचेंगे सीएम योगी; अखिलेश यादव ने राज्य सरकार को घेरा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलेराई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग खत्म होने के बाद जैसे ही भीड़ यहां से जाने लगी तो भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

आईजी अलीगढ़ ने 116 मौतों की पुष्टि की

आईजी अलीगढ़ शलभ माथुर ने 116 मौतों की पुष्टि की है। हालांकि अभी यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ‘कई लोगों की मौत हुई है, कई घायल हैं। प्रशासन और सरकार को इसके लिए जिम्मेदार लोगों के प्रति जिम्मेदारी तय करनी चाहिए थी…’

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में 15 शव लाए गए

अलीगढ़ के सर्किल ऑफिसर राकेश कुमार सिसोदिया ने कहा, ‘कुल 15 शव यहां (अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज) लाए गए हैं और उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।’

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने यह कहा

हाथरस हादसे को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री ने हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

प्रत्यक्षदर्शी ने यह कहा

हाथरस भगदड़ के एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, ‘मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ बदायूं से यहां आया था। भगदड़ के बाद से मेरे छोटे भाई की पत्नी लापता है। हमें पता चला कि कई लोग लापता हैं। मैं माइक से घोषणा कर रहा था लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिली।’

असदुद्दीन ओवैसी ने भी हादसे पर जताया दुख
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हादसे को लेकर कहा कि हाथरस में हुई घटना दुखद है। घटना कैसे हुई और राज्य सरकार भीड़ को कैसे नहीं रोक पाई? इसकी जांच होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि घायलों को उचित उपचार दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हर संभव मदद में लगी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा
हाथरस में मची भगदड़ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमें यह जानकारी तब मिली जब हम संसद में थे, सवाल यह है कि जब ऐसी घटना हुई तो सरकार क्या कर रही थी? इतने लोगों की जान चली गई। यह दुखद है कि अगर सरकार को पता था कि किसी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे तो उन्होंने उनकी सुरक्षा के लिए क्या किया? उन्होंने आरोप लगाया कि इस हादसे के लिए सरकार जिम्मेदार है। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि मुहैया कराई जाए।

एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से रवाना

हादसे को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से रवाना हो गई है।

हाथरस हादसे को लेकर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर वसीम रिजवी ने बताया कि हादसे को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी डॉक्टरों और स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। घायलों को यहां लाया जाएगा तो कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज हाथरस पहुंचेंगे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल 3 जुलाई को हाथरस पहुंचेंगे।

हादसे पर पीएम मोदी ने कहा- केंद्र लगातार राज्य सरकार के संपर्क में

हादसे पर पीएम मोदी ने कहा है कि यूपी के हाथरस में हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत की खबर है। जिन लोगों की जान गई है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। केंद्र लगातार राज्य सरकार के संपर्क में है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि पीड़ितों की हर तरह से मदद की जाएगी।

बसपा सुप्रीमो ने भी हादसे पर जताया दुख
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हादसे पर कहा- यूपी के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान मची भगदड़ और आगरा में बौद्ध/भीम कथा के दौरान युवक की हत्या की घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और कई घायल होना बेहद दुखद है। सरकार को इन घटनाओं की जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

पीएम मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान हाथरस हादसे का जिक्र किया

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने हाथरस हादसे का जिक्र करते हुए दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अब तक 120 लोगों की मौत
एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ के मुताबिक हादसे में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘हाथरस में जो हादसा हुआ है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सरकार बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

सीएम योगी ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चलाने के दिए निर्देश

हादसे में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने और घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

यहां जानें हादसे से जुड़ी ताजा अपडेट-

मंत्री संदीप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना
यूपी सरकार के मंत्री संदीप सिंह का कहना है, ‘सीएम ने हाथरस पहुंचकर मामले को देखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकार की ओर से जरूरी फैसले भी लिए जाएंगे। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जांच के लिए टीम गठित
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, घटना के कारणों की जांच के लिए एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम गठित की गई है।

hathras, hathras accident news today, hathras case, hathras mout, hathras news, mout ka tandav

Leave a Comment