BIHAR NEWS, राजनीति

बिहार विधानसभा के गेट पर पोस्टर लिए तेजस्वी दिखे, स्मार्ट मीटर का विरोध और आरक्षण की मांग

|
Published On: November 26, 2024

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन विपक्षी नेताओं ने विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। वाम दलों के विधायक स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

विधायक 65 फीसदी आरक्षण की बहाली की भी मांग कर रहे हैं। वाम दलों के अलावा इस विरोध प्रदर्शन में आरजेडी भी शामिल है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

आरजेडी विधायक आरक्षण बहाली की मांग को लेकर विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हाथों में पोस्टर नजर आ रहे हैं और वे लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

 

bihar khabar, bihar news, bihar news politics, bihar news politics today

Leave a Comment