धर्म

अयोध्या राम मंदिर परिसर में प्रवेश पर रोक, भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

|
Published On: January 23, 2024

राम मंदिर में प्रवेश पर रोक, भारी भीड़ के कारण लिया गया फैसला: अयोध्या स्थित राम मंदिर में भारी भीड़ के कारण मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही श्रद्धालुओं को रोक दिया गया. गर्भगृह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह निर्णय लिया गया।

नए मंदिर में रामलला के दर्शन की मनोकामना आज से पूरी होगी. प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को मंदिर के दरवाजे सभी लोगों के लिए खुल रहे हैं. देशभर में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि मंगलवार को यहां भक्तों का सैलाब उमड़ेगा.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि रामलला के दर्शन की अवधि सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित है. भीड़ के हिसाब से दर्शन अवधि बढ़ाने पर चर्चा हो रही है. सुबह और शाम की पाली में यह अवधि एक-एक घंटे बढ़ाई जा सकती है.

पूजा के नियम तय किये गये हैं. राम मंदिर में रामलला की पूजा के नियम तय हो गए हैं. इसके लिए श्री रामोपासना नाम से एक कोड बनाया गया है. नियमानुसार सुबह 3 बजे से ही पूजा और श्रृंगार की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. 4 बजे रामलला को जगाया जाएगा. रामलला को हर घंटे फल और दूध का भोग लगाया जाएगा. प्रतिदिन 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

आरती के लिए बुकिंग: सुबह की आरती के लिए बुकिंग पहले से होगी। उस दिन शाम की आरती के लिए भी बुकिंग की जा सकती है. आरती के लिए पास श्रीराम जन्मभूमि के कैंप कार्यालय से मिलेंगे। आरती से आधा घंटा पहले पास मिलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से भी पास मिलेगा.

ram mandir, sri ram, trending, trending khabar, Viral

Leave a Comment