BIHAR NEWS

BPSC अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान में दिया धरना, प्रशांत किशोर बोले- अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो…

|
Published On: December 29, 2024

पटना: पटना में BPSC अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, हमने दिनभर अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया. अब सरकार हमारे छात्रों से मिलने को तैयार है. सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा करने को तैयार है. अगर आज यह चर्चा नहीं होती है तो आगे इस पर विचार किया जाएगा. हम अपनी मांग पर ऐसे ही अड़े रहेंगे.

प्रशांत किशोर ने कहा, “सरकार के प्रशासनिक अधिकारी यहां मौजूद थे, उन्होंने हमारे साथियों से बात की है और आश्वासन दिया है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर चर्चा करने को तैयार है. सरकार का कहना है कि छात्रों की पांच सदस्यीय कमेटी अब मुख्य सचिव से बात करेगी ताकि उनकी समस्याओं और मांगों पर कोई निर्णय लिया जा सके.

उन्होंने कहा कि अगर मुख्य सचिव से बात करने के बाद BPSC अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं होते हैं तो कल सुबह सभी लोग एक साथ बैठेंगे. मैं छात्रों से अनुरोध करूंगा कि अभी ऐसा कुछ भी न करें जो कानून सम्मत न हो… अगर फैसला छात्रों के पक्ष में नहीं आता है, छात्रों के साथ कोई अन्याय होता है तो हम पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे।

आपको बता दें कि रविवार को पटना के गांधी मैदान में BPSC अभ्यर्थियों ने धरना दिया था। हालांकि पुलिस ने अभ्यर्थियों को धरना देने की इजाजत नहीं दी। सुबह से ही पूरा गांधी मैदान पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। शाम होते-होते स्थिति और खराब हो गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी अभ्यर्थी प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सीएम हाउस जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी

bihar khabar, bihar news, BPSC, bpsc news

Leave a Comment