Sports

क्रिकेटर ईशान किशन को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्यों उन्होंने अचानक टीम इंडिया से वापस ले लिया अपना नाम?

|
Published On: December 23, 2023

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन अचानक टीम इंडिया से बाहर क्यों हुए इस पर कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब इस मामले की असली वजह सामने आ गई है.

दरअसल, ईशान किशन लगातार टीम इंडिया के साथ थे. लेकिन उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल रहा था. वह 2023 की शुरुआत से लगातार टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे. लेकिन उन्हें खेलने का मौका तभी मिलता था जब कोई बड़ा या नियमित खिलाड़ी बाहर होता.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईशान किशन मानसिक थकान और लगातार यात्रा के कारण ब्रेक पर हैं. सूत्र के मुताबिक, ईशान ने चयनकर्ताओं से अनुरोध किया था कि वह मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर रहे हैं और वह कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहते हैं. चयनकर्ता उनके अनुरोध पर सहमत हुए और उन्हें ब्रेक दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रेस रिलीज के दौरान बताया था कि ईशान निजी कारणों से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे. ईशान जनवरी से लगातार टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने इस साल 11 टी20, 17 वनडे और दो टेस्ट मैच खेले हैं.

bihar news today, cricket, india, ipl news in hindi, ishan kishan

Leave a Comment