Trending

हैलो बाबू.. मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं: प्रेमिका से मिलने आया था पटना का प्रेमी, गांववालों ने लगवाए सात फेरे; रॉग नंबर पर हुआ प्यार

|
Published On: December 25, 2023

जमुई में अजब प्यार की एक अजीब कहानी सामने आई है, यहां एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया. बंद कमरे में उनकी मुलाकात की खबर गांव वालों को लग गई और गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी. सैकड़ों लोग इस शादी के गवाह बने. घटना बरहट थाना क्षेत्र के जवतारी रविदास टोला की है.

बताया जा रहा है कि जवतारी रविदास टोला निवासी शंकर दास उर्फ गोलू दास सोमवार को अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने चर्च गये थे. घर पर उनकी 21 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी मौजूद थी. इसी बीच पटना निवासी 24 वर्षीय रामसेवक पासवान अपनी प्रेमिका से मिलने जमुई पहुंच गया. रामसेवक आरती के घर में घुस गया और दोनों बंद कमरे में एकदूसरे से मिलने लगे.

इसकी जानकारी ग्रामीणों को हो गयी. जिसके बाद ग्रामीण शंकर दास के घर के बाहर जमा हो गये और प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी. शादी के बाद इसकी जानकारी लड़की और लड़के के माता-पिता को दी गई। जिसके बाद दोनों के परिजन रविदास टोला पहुंचे और दोनों को आशीर्वाद दिया.

हैलो बाबू.. मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं: प्रेमिका से मिलने आया था पटना का प्रेमी, गांववालों ने लगवाए सात फेरे; रॉग नंबर पर हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक दोनों की पहचान गलत नंबरों से हुई थी. जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, मिलने की चाहत बढ़ती गई. जिसके बाद लड़का जमुई स्टेशन आने लगा और दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं. इसी बीच लड़की ने प्रेमी को बताया कि उसके माता-पिता घर पर नहीं हैं, जिसके बाद युवक पटना से जमुई पहुंचा और गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी.

bihar khabar, bihar news, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, khabar hindi, trending khabar, viral bihar

Leave a Comment