बिहार: रास्ते से उठाकर युवक की हत्या, दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

0
78
saharsa news

खबर बेगुसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ड्यूटी पर जा रहे एक शख्स को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी. युवक काम पर जाने के लिए घर से निकला था लेकिन बदमाशों ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी। आशंका है कि मृतक के दोस्तों ने ही हत्या की है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है.

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी एघु निवासी रामविलास सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गयी है. मृतक के चाचा मिट्ठू सिंह ने बताया कि सूरज सोमवार की सुबह घर से पैदल निकला था. उसने कहा था कि वह नौलखा मंदिर की पार्किंग में ड्यूटी करने जा रहा है, लेकिन रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि कुछ लोग उसे नौलखा मंदिर से उठा ले गये हैं.

परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला. देर रात सूचना मिली कि उसे मारपीट कर मंदिर के बगल गड्ढे में फेंक दिया गया है. उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन दो जगह से रेफर कर दिया गया। तीसरे स्थान पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरज तीन बार जेल भी जा चुका था. परिजनों को आशंका है कि किसी विवाद को लेकर दोस्तों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया यह दोस्तों के साथ मारपीट का मामला लग रहा है। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here