Trending

 सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, नए साल में पिकनिक मनाने बस से जा रहे थे लोग

|
Published On: January 3, 2024

असम के गोलाघाट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. ये सभी लोग नए साल के मौके पर बस में सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

गोलाघाट एसपी ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे की है. बस में कुल 45 लोकसभा सदस्य सवार थे और बोगीबील पिकनिक मनाने जा रहे थे. आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में ठंड का मौसम आते ही पिकनिक मनाने की परंपरा शुरू हो जाती है और लोग सामूहिक रूप से एक जगह से दूसरी जगह जाकर पिकनिक मनाते हैं.

bihar khabar, bihar news, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news today

Leave a Comment