BIHAR NEWS, Trending

फिल्म अभिनेत्री पूनम पांडे का कैंसर से निधन, बॉलीवुड में फैली शोक की लहर

|
Published On: February 2, 2024

मुंबई बॉलीवुड से भी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु कैंसर से हुई। 32 साल का था.

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है. उन्हें सर्वाइकल कैंसर था. इसकी जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई है. पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को सदमे में डाल दिया है. इस बात का खुलासा पूनम पांडे के मैनेजर ने किया है. उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से लड़ाई के बाद 1 फरवरी की रात उनका निधन हो गया.

पूनम पांडे की टीम ने बताया कि पूनम ने अपने गृहनगर कानपुर में आखिरी सांस ली. हालाँकि, उनके अंतिम संस्कार के संबंध में विवरण अभी भी प्रतीक्षित है।

पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- ‘आज की सुबह हमारे लिए मुश्किल है. हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्रिय पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाले प्रत्येक जीवित बचे व्यक्ति का शुद्ध प्रेम और दयालुता के साथ स्वागत किया गया।

पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को सदमे में डाल दिया है.

bihar news hindi, bihar news in hindi today, bollywod, trending khabar

Leave a Comment